Sport : DC vs RR: मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लेकर मचाया धमाल, पराग-जुरेल की फिफ्टी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 62वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 193 रन बनाया है. राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल 53 रन और कप्तान रियान पराग 51 रन बनाए. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 46 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाए. वहीं माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी को 2-2 विकेट मिला.

यशस्वी जायसवाल जल्दी हो गए थे आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की. पारी की दूसरी ही गेंद पर लुंगी एनगिडी ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को चलता किया. जायसवाल 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई थी 69 रनों की साझेदारी

इसके बाद ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर माधव तिवारी ने वैभव को पवेलियन भेजा. सूर्यवंशी 21 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, जिसके मिचेल स्टार्क ने तोड़ा.  

मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर तोड़ी राजस्थान की कमर

मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को मैच में वापसी कराई.  15वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क ने कप्तान रियान पराग को पवेलियन भेजा. पराग 26 गेंद पर 51 रन बनाए. इसके बाद तीसरी गेंद पर डोनोवन फरेरा को चलता किया. डोनोवन फरेरा खाता भी नहीं खोल पाए. फिर आखिरी गेंद पर अपना डेब्यू मैच खेल रहे रवि सिंह का अपना शिकार बनाया. रवि सिंह 4 रन बनाए. 

ध्रुव जुरेल ने खेली 53 रनों की पारी

इसके बाद माधव तिवारी ने शुभम दुबे को आउट कर राजस्थान को छठां झटका दिया. शुभम दुबे 5 रन बनाए. फिर 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने दासुन शनाका को पवेलियन भेजा है. शनाका 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 20वें ओवर में लुंगी एनडिगी ने ध्रुव जुरेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को 8वीं सफलता दिलाई. जुरेल 40 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए. वहीं जोफ्रा आर्चर और एडम मिल्ने नाबाद 2-2 रन बनाए. इस तरह राजस्थान ने 193 रन बनाया. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार 

दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स – आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स – दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला.

यह भी पढ़ें:  भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज

DC vs RR: मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लेकर मचाया धमाल, पराग-जुरेल की फिफ्टी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button