Sport : LSG vs KKR: कोलकाता ने सुपर ओवर में लखनऊ को चटाई धूल, रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर मचाया तहलका #INA

LSG vs KKR : आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घर पर हरा दिया है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. केकेआर ने रिंकू सिंह के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. एलएसजी ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. शमी ने पारी की अंतिम बॉल पर कार्तिक त्यागी को छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. इसके साथ ही ये आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर मैच बन गया. 

LSG vs KKR सुपर ओवर – कोलकाता ने लखनऊ को रौंदा

सुपर ओवर में सबसे पहले बल्लेबाजी करने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आई. एलएसजी के लिए बल्लेबाजी करने के लिए ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन आए. वहीं केकेआर के लिए ओवर सुनील नारायण ने डाला. नायराण ने पहली ही बॉल पर पूरन को बोल्ड कर दिया. इसके बाद क्रीज पर ऋषभ पंत आए. नारायण ने अपनी तीसरी बॉल पर मार्कराम को शून्य के स्कोर नारायण का दूसरा शिकार बने. लखनऊ ने सुपर ओवर में 3 बॉल ही खेले और सिर्फ 1 रन बनाए. ये आईपीएल में सुपर ओवर में पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सुपर ओवर में रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर आए. वहीं लखनऊ के लिए  प्रिंस यादव ने डाला. उनकी पहली ही बॉल पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिला दी.

लखनऊ की शुरुआत रही खराब

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए मिशेल मार्श और ऐडन मार्करम आए. वैभव अरोड़ा ने मार्श को 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने मार्करम के साथ मिलकर टीम का स्कोर 65 रन तक पहुंचाया. लखनऊ को दूसरा झटका मार्करम के रूप में लगा. वो 27 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 31 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने. 

ऋषभ पंत ने खेली 42 रनों की पारी

टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली लेकिन अर्धशतक बनाने से सिर्फ 8 रनों से चूक गए. पंत ने 38 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 42 रनों की पारी खेली. उनका इस पारी का अंत सुनील नारायण ने टिम सीफर्ड के हाथों कराया. इसके बाद निकोलस पूरन 12 बॉल में 9 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. एलएसजी को चौथा झटका मुकुल चौधरी 1 के रूप में लगा. उन्हें अनुकूल रॉय ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया.

शमी ने छक्के लगाकर सुपर ओवर में पहुंचा मैच

लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 19 बॉल में 2 छक्कों के साथ 19 रनों की पारी खेली. वहीं बतौर इम्पैक्ट प्लेयर क्रीज पर आए हिम्मत सिंह ने 10 बॉल में 2 चौके और 1 छक्कों के साथ 19 रनों की पारी खेली. एलएसजी को अंतिम 6 बॉल में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. ऐसे में जब 2 बॉल में 7 रन जीत के लिए जाहिए थे तब कार्तिक त्यागी ने डॉट बॉल डाली.

शमी को अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर में पहुंचाना था और उन्होंने कार्तिक को अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा औक वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी सुनील नारायण और कैमरुन ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने मचाया धमाल

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने 51 बॉल में 7 चौके और 5 छक्कों के साथ 83 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा अजिंक्य राहण ने 10, कैमरून ग्रीन ने 21 बॉल में 34, रमनदीप सिंह ने 6 और सुनील नारायण ने 4 रनों का योगदान दिया. वहीं लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें : इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल

LSG vs KKR: कोलकाता ने सुपर ओवर में लखनऊ को चटाई धूल, रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर मचाया तहलका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button