Sport : LSG VS MI: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का लक्ष्य, निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2026 की पहली फिफ्टी #INA

MI VS LSG: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जा रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावर प्ले में ही 90 रन बना लिए थे. उसके बाद टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 28 रन बोर्ड पर लगाए और मुंबई इंडियंस को 229 रनों का लक्ष्य दिया है.

पावर प्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बना लिए थे 90/1 रन

मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की थी. ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श और जोस इंग्लिस ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े. मगर, फिर इंग्लिस 13 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि, फिर मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी बनाई. पावर प्ले में LSG के बल्लेबाजों ने 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए.

निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में बनाई फिफ्टी

निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों पर धावा बोला और महज 16 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि, पूरन अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके और 21 गेंदों में 63 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. अपनी पारी में पूरन ने 8 छक्के लगाए और 1 चौका लगाया. वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया 229 रनों का लक्ष्य

पावर प्ले में 90 रन बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी बीच में धीमी हुई और मुंबई इंडियंस ने विकेट चटकाकर वापसी की. लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 63 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 44 रन बनाए. ऋषभ पंत 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए.

तो डेब्यूडेंट अक्षत रघुवंशी 7 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आखिर में 5वें विकेट के लिए एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह ने 68 रनों की पार्टनरशिप बनाई. एक छोर से मार्करम 25 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद लौटे. तो वहीं, दूसरे छोर से हिम्मत 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे.

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी दिखी बेअसर

मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मिलकर 5 विकेट निकाले. कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले. तो वहीं, गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को 1-1 विकेट मिले. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में एक भी विकेट नहीं निकाल पाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से इस मामले में आगे निकले निकोलस पूरन, IPL में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

LSG VS MI: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का लक्ष्य, निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2026 की पहली फिफ्टी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button