Sport : LSG vs RCB: अगर चल गए आरसीबी के ये 3 खिलाड़ी तो लखनऊ की हार पक्की, देखें इनके धमाकेदार आंकड़े #INA

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मैच आज यानी 7 मई (गुरुवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाले है. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ की सीट की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंसट्स अपने बची हुई इज्जत बचाने के लिए उतेगी क्योंकि वो लगभग आईपीएल 20226 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए उतरेगी. लखनऊ अभी 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक लेकर 10वें स्थान पर मौजूद हैं. लेकिन आज के मैच में अगर आरसीबी के ये तीन खिलाड़ी चल गए तो ऋषभ पंत की टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. तो आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके चलने से आरसीबी की जीत पक्की हो सकती है.
#RCB secured a massive win in the first meeting, but now we head . Lucknow! 🔥
Is a Super Giant revenge on the cards for #LSG, or are the visitors bringing the fire again? 🧐 #TATAIPL Revenge Week 2026 👉 #LSGvRCB | THU, MAY 7, 6:30 PM pic.twitter.com/iucMY4t1nB
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
RCB के इन 3 खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
1 – विराट कोहली : आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है और पावरप्ले में कमाल का प्रदर्शन किया है. विराट कोहली ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 379 रन बनाए हैं. वो ऑरेंज कैप को भी अपने सिर पर सजा चुके हैं. अब अगर लखनऊ के खिलाफ उनका बल्ला गरजा तो आरसीबी को हराना मुश्किल होगा.
Expect intent. Expect dominance 🔥#ViratKohli is ready . set the tone early 🤜🤛
Will the powerplay belong . the King again? 👀#TATAIPL 2026 👉 #LSGvRCB | THU, 7 MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/KrZHVU7kO6
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
2 – भुवनेश्वर कुमार : आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के पास भी आज अपनी टीम को जीत दिलाने का मौका होगा. वो बॉल के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वो इस समय पर्पल कैप होल्डर भी हैं. भुवी ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 17 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/5 रहा है.
Team > Personal accolades: the Bhuvi way. 🤌❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/Y51rxsIVLO
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 1, 2026
3 – रजत पाटीदार : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे अहम कड़ी टीम के कप्तान रजत पाटीदार साबित हो सकते हैं. पाटीदार ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 257 रन बनाए हैं. लेकिन इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान सबसे अहम योगदान दिया है. उन्होंने अपनी टीम को अब तक 9 में से 6 मैचों में जीत दिलाई है. अब वो इस संख्या को 7 करना चाहेंगे.
𝗥𝗮𝗣𝗮 🆚 LSG is just different gravy. ♨️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/4ddnfox702
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 7, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार.
लखनऊ सुपर जायंट्स – मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्राइस यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी.
ये भी पढ़ें : ‘इन्हें लस्सी पिलाओ, क्रिकेट छुड़वाओ…’ घटिया फील्डिंग पर ट्रोल हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, 4 कैच छोड़ने पर लगी लंका
LSG vs RCB: अगर चल गए आरसीबी के ये 3 खिलाड़ी तो लखनऊ की हार पक्की, देखें इनके धमाकेदार आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









