Sport : IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बैटिंग, ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11 #INA

RCB VS GT Final Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर हर क्रिकेट फैन की नजरें टिकी हुई हैं. इस मुकाबले से पहले जब टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आए, तब सिक्का उछला और आरसीबी के पक्ष में गिरा, जहां, कप्तान रजत पटीदार ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि टॉस पर दोनों कप्तानों ने क्या-क्या कहा. साथ ही दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी डालते हैं नजर…

RCB के कप्तान रजत पटीदार ने क्या कहा? 

आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया. टॉस पर कैप्टन पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट काफी अच्छा है और मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ बदलेगा. पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं. हमें यह मैच जीतने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा. वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है. जो हमारे नियंत्रण में है, उसे हम अपने नियंत्रण में रखेंगे. इस स्टेडियम में खेलना हमेशा अच्छा लगता है. प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, “(क्या आप भी फील्डिंग करते?) नहीं, सच कहूं तो हम पहले बल्लेबाजी करते. विकेट अच्छा लग रहा है और यह हमारा आखिरी मैच है, इसलिए उम्मीद है कि हम कुछ रन बनाकर उन्हें दबाव में लाएंगे. (पिच के बारे में) सामान्य विकेट है. मुझे लगता है कि यह हमारा तीसरा मैच है जो हम इस विकेट पर खेल रहे हैं. यह वाकई एक अच्छा विकेट रहा है. तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती 2-3 ओवरों में थोड़ी स्विंग हो सकती है, लेकिन उसके बाद विकेट काफी अच्छी तरह से सेट हो जाता है. (आप कैसा महसूस कर रहे हैं?) मुझे लगता है कि लड़के खेलने के लिए तैयार हैं. हम तरोताजा महसूस कर रहे हैं और तैयार हैं. (इस मैदान पर खेलने के बारे में) दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक, शायद सबसे बड़ा. इतने बड़े मैदान पर खेलना हमेशा एक सौभाग्य और खुशी की बात होती है. हमने एक बदलाव किया है. साई किशोर की जगह अरशद (खान) वापस आए हैं.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट:-

गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

ये भी पढ़ें: IPL 2026: फाइनल में शुभमन गिल का विकेट लेगा RCB का ये गेंदबाज? 6 बार कर चुका है आउट

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बैटिंग, ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button