Sport : LSG vs RCB IPL 2026: मिचेल मार्श ने लगाया शानदार अर्धशतक, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रनों का लक्ष्य #INA

LSG vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई बार बारिश की वजह से मैच रुकने के बावजूद 19 ओवर में 209 रनों का स्कोर खड़ा किया है. मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 111 रनों की पारी खेली. जबकि निकोलस 38 पूरन रन बनाए. 

मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने LSG को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआती दिलाई, लेकिन बारिश की वजह से 2 बार मैच का रोकना पड़ा. दोबारा मैच शुरु होते ही क्रुणाल पांड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया. अर्शिन कुलकर्णी 24 गेंद पर 17 रन बनाए. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई.

मिचेल मार्श के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लगा है. मिचेल मार्श एक शानदार शतक लगाकर आउट हुए. उन्होंने 56 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव. 

LSG की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड.

RCB की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.

यह भी पढ़ें:  छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी

LSG vs RCB IPL 2026: मिचेल मार्श ने लगाया शानदार अर्धशतक, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button