UP News: ‘दहेज में कार नहीं मिलने पर कर रहे थे प्रताड़ित…’ लखनऊ में नवविवाहिता इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध हालत में मौत; जानें कितने हैं फॉलोअर्स – INA

Lucknow Dowry Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना सआदतगंज इलाके की है, जहां युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, मृतका सआदतगंज थाना क्षेत्र के झब्बारन काला फाटक इलाके में पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी. आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने मृतका के साथ मारपीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी. नवविवाहिता की मौत से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सआदतगंज थाना की पुलिस और कुछ देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई.

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

घटनास्थल से सबूतों को एकत्रित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोचर्री भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई. वह रोते-बिलखते हुए कानपुर से लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी के ससुरालवालों पर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए संदिग्ध मौत को हत्या बताया है. कानपुर के बगाही टीपी नगर के रहने वाले मृतका के चाचा सुनील वर्मा ने सआदतगंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी भतीजी की शादी 9 दिसंबर 2025 को सागर राजपूत के साथ हुई थी.

ये भी पढे़ं: ‘नशीला पदार्थ पिलाकर मेरा अपहरण किया था…’ झूठी निकली महिला की किडनैपिंग की थ्योरी, इटावा पुलिस ने किया खुलासा

‘कार नहीं मिलने पर कर दी हत्या…’

आरोप है कि मृतका को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज और कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 30 मई को उन्होंने मृतका की फांसी लगाकर हत्या कर दी. सआदतगंज थाना की पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की गंभीर धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. नवविवाहित की मौत के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं.

जिनकी गिरफ्तारी के लिए की टीमों का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मृतक के सोशल मीडिया पर करीब 7.93 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.

सफी अहमद
सफी अहमद

google button

‘दहेज में कार नहीं मिलने पर कर रहे थे प्रताड़ित…’ लखनऊ में नवविवाहिता इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध हालत में मौत; जानें कितने हैं फॉलोअर्स


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button