Sport : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? पिच, वेदर, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी जानकारी #INA

RCB VS MI Match Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला खेला जाएगा. आरसाबी और एमआई के बीच ये मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये इस सीजन आरसीबी का सेकेंड होमग्राउंड है. इस मैच को जीतकर बोल्ड आर्मी प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जबकि मुंबई इंडियंस के लिए ये जीत उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए काफी जरूरी होगी, क्योंकि वह फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है.

RCB VS MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं और 19 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में 240 हाईएस्ट स्कोर रहा है और लोएस्ट स्कोर 111 रनों का रहा है.

  • कुल मैच: 35
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 16
  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 19

RCB VS MI: पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण बहादुर इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2026 का पहला मैच खेला जाना है. इस मैदान पर आमतौर पर टी-20 बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इसकी वजह से पहली पारी का स्कोर अमूमन 193 रन तक रहता है.  इस मैदान पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों, दोनों को ही रन रोकने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

RCB VS MI: वेदर रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. रविवार को रायपुर का तापमिान 37 से 26 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं, ह्यूमिडिटी 37% रहने की संभावना है.

RCB VS MI: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला आज जयपुर के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

RCB VS MI: संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार, जोश हेज़लवुड

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

RCB VS MI: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

मुंबई इंडियंस : विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: हो गया तय! ये 4 टीमें IPL 2026 प्लेऑफ में बनाएगी जगह, जानिए कौन सी 6 टीमें हुई बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, कौन जीतेगा आज का मैच? पिच, वेदर, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button