Sport : CSK VS LSG कौन जीतेगा आज का मैच, वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

CSK VS LSG Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर है, तो वहीं सीएसके 6वें स्थान पर है. ऐसे में चेन्नई हर हाल में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इस मैच को जीतना चाहेगी, ताकि वह प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ सके. तो आइए CSK VS LSG मैच से जुड़ी डीटेल्स पर के बारे में बताते हैं…
CSK VS LSG: हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 166 रनों का रहा है.
CSK VS LSG: पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से सूखी, सख्त और स्पिन-फ्रेंडली होती है. यह मैच आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को अच्छी टर्न और ग्रिप मिलती है. हालांकि, टी20 में यह बल्लेबाजों के लिए भी मददगार हो सकती है, लेकिन बड़े शॉट्स लगाने के लिए सेट होना जरूरी है.
CSK VS LSG: वेदर रिपोर्ट
CSK VS LSG के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि रविवार को चेन्नई में 55% बारिश की संभावना जताई जा रही है. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक दिन में बारिश होने की संभावना अधिक है और ये मैच भी दोपहर 3.30 बजे से ही खेला जाने वाला है. जबकि रात में बारिश की संभावना घटकर 25% हो जाती है.
रविवार को चेन्नई का तापमान 33 से 28 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 74% रहने की उम्मीद है.
CSK VS LSG: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
CSK VS LSG: संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स : मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
CSK VS LSG: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स.
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद, अवेश खान, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शीन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें, बस इतने रन बनाकर करेंगे कब्जा
CSK VS LSG कौन जीतेगा आज का मैच, वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









