UP News: बेटे को पढ़ाने के लिए छोड़ी दो-दो सरकारी नौकरी… अब उसी ने तोड़ दी बुजुर्ग पिता की टांग, कमरे में किया बंद – INA
Noida Elder Abuse Case: नोएडा में बुजुर्ग पिता के साथ हैवानियत का एक मामले सामने आया है. आरोप है कि बेटे ने संपत्ति हड़पने के लिए 80 वर्षीय पिता वीरेंद्र सिंह को प्रताड़ित किया और उनकी जांघ की हड्डी तोड़कर कमरे में बंद कर दिया. गंभीर हालात में बेटी और नाती उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज चल रहा है. परिवार ने आरोपी बेटे और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के खपरी मोहल्ले में रहने वाले 80 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने अपने इकलौते बेटे राजपाल सिंह के बेहतर भविष्य के लिए जिंदगी भर मेहनत की. पत्नी की मौत के बाद उन्होंने पहले फौजी और फिर अमीन की नौकरी तक छोड़ दी, ताकि बेटे की अच्छी तरह से परवरिश हो सके उसे पढ़ा लिखाकर काबिल बना सके. लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन उन्हें का बेटा उनके साथ इस तरह की हरकत करेगा.
बुजुर्ग की हालत बेटी और नाती के पैरों तले खिसकी जमीन
आरोप है कि पिछले सप्ताह राजपाल ने अपने 80 वर्षीय पिता की जांघ की हड्डी तोड़ दी और उन्हें कमरे में बंद कर दिया. 6 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में रहने वाली उनकी बेटी और दिल्ली में रहने वाली नाती बुजुर्ग से मिलने मैनपुरी पहुंचे वहां उन्होंने वीरेंद्र सिंह को बिना पंखे वाले कमरे में दर्द से कराहते हुए देखा. बुजुर्ग की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
परिजन उन्हें नोएडा अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच में सामने आए कि उनकी जांघ की हड्डी टूटी हुई है. इसके बाद 7 सितंबर को बेटी और नाती ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उनका इलाज नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में जारी है. बुजुर्ग के नाती अभिषेक का आरोप है कि उनके नाना की जांघ की हड्डी गिरने से नहीं टूटी, बल्कि प्रहार करने से टूटी है.
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
डॉक्टर ने बुजुर्ग की हालात को देखते हुए सर्जरी करने से मना कर दिया है. परिवार अब दिल्ली के एम्स या किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल परिजनों का कहना है कि आरोपी बैठे और उसके साथियों ने बुजुर्ग को लंबे समय से परेशान किया है परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बेटे की इस करतूत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है की संपत्ति के विवाद को लेकर एक बेटे ने उसे रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है जिसमें पिता ने अपनी जिंदगी और कमाई बेटे को काबिल बनने में लगा दी लेकिन बुढ़ापे में इस बेटे पर पिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगा है.
ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ?
बेटे को पढ़ाने के लिए छोड़ी दो-दो सरकारी नौकरी… अब उसी ने तोड़ दी बुजुर्ग पिता की टांग, कमरे में किया बंद
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,