खबर शहर , आईएमए चुनाव: डॉ. रजनीश मिश्रा बने अध्यक्ष, पहली बार कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन; नहीं पड़ी मतदान की जरूरत – INA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आगरा शाखा में पहली बार अनूठी पहल हुई। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध तय हो गई है। डॉ. रजनीश मिश्रा निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज सचिव और डॉ. करण रावत कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इनका जल्द शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि 2026-27 सत्र की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई है। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। कुछ पदों पर विरोध था, जिन पर भी सहमति बन गई है। इसमें राज्य कार्यकारिणी और वर्किंग कमेटी में 34-34 सदस्य हैं। अध्यक्ष आईएमए-एएमएस के एक पद के लिए डॉ. सीआर रावत और डॉ. योगेश सिंघल दावेदार हैं। इन दोनों में भी सहमति बना ली जाएगी। अब 27 को होने वाले मतदान की जरूरत नहीं है। चुनाव कार्यकारिणी में डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अनूप दीक्षित ने देर शाम कार्यकारिणी पर मुहर लगाकर आईएमए भवन पर सूची चस्पा कर दी है।

2026-27 सत्र की कार्यकारिणी:

– अध्यक्ष: डॉ. हरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष निर्वाचित: डॉ. रजनीश मिश्रा

– उपाध्यक्ष: डॉ. एलके गुप्ता, डॉ. शमशेर सिंह, सचिव: डॉ. मुकेश भारद्वाज।

– संयुक्त सचिव: डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. रेखा रानी, कोषाध्यक्ष: डॉ. करण रावत।

– आईएमए-एएमएस सचिव: डॉ. संतोष कुमार।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button