Sport : ODI विश्व कप 2027 के लिए ICC ने 12 वेन्यू का किया ऐलान, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेगा मेजबानी #INA

ODI World Cup 2026 Venue: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है. बता दें कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. अब आईसीसी ने इन तीनों देशों के कुल 12 वेन्यू को वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुना है. साउथ अफ्रीका के 8 शहर, जिम्बाब्वे के 3 शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी करेंगे.
24 साल बाद साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप
बता दें कि 24 साल बाद साउथ अफ्रीका वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है. साउथ अफ्रीका में आखिरी बार 2003 वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था. तब दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी.
काफी दिलचस्प है वनडे वर्ल्ड कप 2027 की थीम
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इस बार का वर्ल्ड कप अफ्रीका के मशहूर संदेश ‘उबंटू’ (Ubuntu) की भावना पर आधारित है, जिसका सीधा मतलब है, ‘मैं हूं, क्योंकि हम हैं’. यह संदेश हमें सिखाता है कि हम सब आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस टूर्नामेंट की थीम ‘मेक द सर्कल बिगर’ (दायरा और बड़ा करो) रखी गई है. इसका मकसद अफ्रीका की समृद्ध संस्कृति, वहां की 29 आधिकारिक भाषाओं और अलग-अलग पहचान वाले लोगों को क्रिकेट के जरिए एक मंच पर साथ लाना है.
𝐒𝐨𝐮𝐭𝐡 𝐀𝐟𝐫𝐢𝐜𝐚 🇿🇦 𝐙𝐢𝐦𝐛𝐚𝐛𝐰𝐞 🇿🇼 𝐍𝐚𝐦𝐢𝐛𝐢𝐚 🇳🇦
Three nations. One heartbeat. 1️⃣2️⃣ venues. One unforgettable #CWC27 in sight 🏆
For more details and . register your interest for the event ➡️ https://t.co/QLxDyjmGjC pic.twitter.com/1jyOQcjiaN
— ICC (@ICC) July 30, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के कुल 12 वेन्यू
दक्षिण अफ्रीका
वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
सेंचुरियन (त्शवाने)
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा)
मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन)
बोलैंड पार्क (पार्ल)
बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी, जिसे पहले ईस्ट लंदन के नाम से जाना जाता था)
जिम्बाब्वे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
फेल मोसी-ओ-तुन्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)
नामिबिया
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)
ODI विश्व कप 2027 के लिए ICC ने 12 वेन्यू का किया ऐलान, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेगा मेजबानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,