Sport : पाक क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग को दिखाई औकात, बोले- 'IPL से ऑफर मिले, तो कोई PSL नहीं खेलेगा….' #INA

उधर पाकिस्तान में PSL 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं और इधर हिंदुस्तान में आईपीएल 2026 की धूम है. IPL में भले ही पीएसएल की चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में मानो आईपीएल ही चर्चा का मेन मुद्दा है. उनके पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेआम विदेशी खिलाड़ियों से आईपीएल से जुड़े सवाल पूछ लेते हैं. अब इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे पीएसएल की असलियत सामने आ रही है.

PSL 2026 में रोज होता है नया ड्रामा

पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता ही है. ये सिलसिला सीजन के पहले मैच से ही शुरू हो गया था, जब टी-शर्ट का रंग निकलकर गेंद पर लगा था और पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई थी. फिर, स्टेडियम में पानी इतना भर गया कि मैच को रद्द करना पड़ा, नसीम शाह ने कुछ विवादित पोस्ट किया था, जिसके बाद उनपर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया था. ये तो कुछ ही मुद्दे हैं, लेकिन पीएसएल में रोज ही नया मुद्दा हो रहा है.

अहमद शहजाद ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने एक बयान दिया है, जिसमें वह अपनी घरेलू लीग का लेवल बता रहे हैं. उनका कहना है कि किसी को अगर आईपीएल से ऑफर मिलेगा, तो वो कोई भी लीग छोड़कर चला जाएगा, फिर उसमें पीएसएल ही क्यों न हो.

अहमद शहजाद ने कहा, “आईपीएल से ऑफर आता है, तो कोई भी किसी भी लीग को ठुकराकर चला जाएगा. ये सिर्फ पीएसएल की ही बात नहीं है. वो प्लेयर कहीं भी दुनिया के अंदर खेल रहा होगा, वो जाएगा… ज्यादातर प्लेयर्स चले जाएंगे. इक्का-दुक्का प्लेयर्स ही होंगे, जो आपके साथ रुक गया, तो रुक गया. ज्यादातर प्लेयर्स आपके पास वही हैं, जो आईपीएल खेलकर, आईपीएल से रिटायर होकर, जिनका आईपीएल में कोई फ्यूचर नहीं है. जैसे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ हो गए.”

IPL से होती है पीएसएल की तुलना

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 जब से शुरू हुआ है, तब से उसकी तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से हो रही है. जबकि किसी भी पैमाने पर इन दोनों लीगों की तुलना संभव नहीं है. पहले तो यूजर्स ही सोशल मीडिया पर ऐसा करते थे, लेकिन हाल फिलहाल में तो पाकिस्तान के पत्रकार खुलेआम विदेशी खिलाड़ियों से आईपीएल से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं. ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, कुसल मेंडिस से आईपीएल से जुड़े सवाल किए. हालांकि, इन खिलाड़ियों ने सवालों का घुमा फिराकर जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में शामिल संजू सैमसन, टॉप पर SRH का बल्लेबाज, यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट

पाक क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग को दिखाई औकात, बोले- 'IPL से ऑफर मिले, तो कोई PSL नहीं खेलेगा….'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close