Sport : पाकिस्तान सुपर लीग या विवादों का अखाड़ा, PSL की जमकर हुई फजीहत, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने पाक को किया शर्मसार #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में कई विवाद सामने आए, जिसके चलते पाकिस्तान को दुनिया भर में शर्मसार होना पड़ा है. पीएसएल 2026 में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, नया विवाद खड़ा हो जाता है. PSL 2026 में बॉल का रंग बदलने से लेकर बॉल टेंपरिंग करने तक तमाम विवाद सामने आए. आज हम आपको पाकिस्तान सुपर लीग में घटने वाले 5 बड़े विवादों के बारे में बताने वाले हैं. तो आइए पीएसएल 2026 में पाकिस्तान को शर्मसार करने वाले पांच बड़े विवादों के बारे में जानते हैं.
1 – PSL छोड़कर खिलाड़ियों ने चुना IPL
पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत में ही एक बड़ा विवाद सामने आया जब दुनिया भर के तमाम खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना चुना. पीएसएल में खरीदे जाने के बाद खिलाड़ियों ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापल ले लिया और वो आईपीएल में अलग-अलग टीमों में शामिल हो गई.
Ahmed Shahzad CALLS OUT PCB over PSL hypocrisy
You banned Blessing Muzarabani for leaving PSL for IPL. But why the selective action, what about Dasun Shanaka, Motie, and Spencer Johnson? Why no action against them?”
“If you want . take action, do it across the board.”🔥🔥 pic.twitter.com/YedYALHl9V
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 15, 2026
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का था. उनके बाद दासुन शनाका, स्पेंसर जॉनसन और गुडाकेश मोती ने भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल को चुना है.
2 – PSL मैच में बदला बॉल का रंग
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले मैच में बॉल का रंग बदलना सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था. लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मैच में शुरुआत के दूसरे ही ओवर में जर्सी का रंग निकलकर गेंद पर लग गया. इसके बाद बॉल सफेद से लाला हो गई. इस लाल रंग की बॉल को देखकर खिलाड़ी भी हैरान रह गए और पाकिस्तान की जग हंसाई हुई.
WHITE BALL TURNED INTO PINK! 🤯🎀
A bizarre moment in PSL as the ball changes color after absorbing dye from the Hyderabad Kingsmen jersey‼️
Later umpires had . change the ball in the strategic timeout. ⏱️#CricVerse | #PSL2026 | #HyderabadKingsmen pic.twitter.com/ZrRwxb3bck
— CricVerse (@CricVerse23) March 26, 2026
3 – पीएसएल में हुई बॉल टेंपरिंग
पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर फखर जमान ने शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ के साथ मिलकर बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया. ये घटना सही पाई गई और उसके बाद फखर जमान पर 2 मैचों के लिए पीएसएल से बैन कर दिया गया. इस घटना से पाकिस्तान की खूब बेइज्जती हुई.
PSL 2006: बॉल टैंपरिंग के आरोप में फखर जमान पर कार्रवाई, PCB ने लगाया बैन https://t.co/Ti1piHlrlM pic.twitter.com/pDjK2pmDXm
— Divya Himachal (@DivyaHimachal) March 31, 2026
4 – मुख्यमंत्री पर खिलाड़ी का अभद्र कमेंट
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने सोशल मीडिया पर चीफ गेस्ट के रूप आईं मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर अभ्रद और अपमानजनक कमेंट किया था. उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, इनको लॉर्ड्स की क्वीन जैसा ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है. इसके चलते नसीम शाह 2 करोड़ रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा और उनको पोस्ट हटाकर मांफी मांगने के लिए भी कहा गया.
Blessing Muzarbani: “Islamabad United never sent me a PSL Contract, I waited for 2 Weeks and signed a contract with KKR. Instead of mocking me banning me I would request PSL Management . upload the Contract if I had signed with PSL. If you upload the Contract, I will donate my… pic.twitter.com/JczMLiRnut
— Rohit (@Iam_Rohit_G) April 19, 2026
5 – PSL से लगा खिलाड़ी पर बैन
पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी पर पाकिस्तान ने लीगल एक्शन लिया और उनके पीएसएल में खेलने पर 2 साल का बैन लगा दिया. इस पर मुजारबानी ने पाकिस्तान पर क्लेम करते हुए कहा कि जब मैंने कॉन्ट्रेक्स ही नहीं साइन किया तो मुझ पर बैन कैसा. मुझे कॉन्ट्रेक्ट नहीं दिया गया है. ये विवाद भी पीएसएल की छवि धूमिल कर रहा है.
ये भी पढ़ें : ‘इसे बर्बाद करो और मेंटली टॉर्चर करते रहो..’ पाकिस्तानी खिलाड़ी ने षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, कहा- PSL में नहीं है टैलेंट
पाकिस्तान सुपर लीग या विवादों का अखाड़ा, PSL की जमकर हुई फजीहत, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने पाक को किया शर्मसार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









