Sport : 'मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है…', वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से जीता फैंस का दिल, जानिए क्या-क्या कहा? #INA

Vaibhav Sooryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही RR ने प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाया है और अब वह टॉप-4 में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन चुकी है. राजस्थान की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कई ऐसी बातें कहीं, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या-क्या कहा…
वैभव सूर्यवंशी ने बताया क्या था उनका गेम प्लान?
LSG के साथ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके लगाए. इसके लिए उन्हें POTM चुना गया.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उनसे पूछा गया कि टीम के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “कुछ खास नहीं. मैं बस सोच रहा था… गेंदबाजी के दौरान मैं बाहर बैठा था और विकेट अच्छा दिख रहा था. मैं सोच रहा था कि आज मुझे शुरुआत में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, थोड़ा समय लेना चाहिए और अगर मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करता हूं, तो इससे दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज को भी मदद मिलेगी.”
धीमी शुरुआत के बावजूद जल्दी अर्धशतक तक पहुंचने पर बात करते हुए कहा, “यही सोच थी. मुझे पता है कि मैं कभी भी दो-तीन चौके या छक्के लगा सकता हूं, इसलिए मैं थोड़ा और समय ले सकता हूं और ज्यादा जल्दबाजी नहीं कर सकता और मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश कर सकता हूं.”
We’re running out of adjectives for him 🫡
Vaibhav Sooryavanshi stands tall as the Player of the Match yet again 👏
WATCH his knock ▶️ https://t.co/T3SwrpAyO4#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/owvepJdPif
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने कही दिल जीतने वाली बात
वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं. वह अपनी बल्लेबाजी की मदद से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि कम उम्र में फेम मिलने से युवा खिलाड़ी भटक जाते हैं. मगर, वैभव ने क्लीयर कर दिया है कि उनका पूरा फोकस खेल पर ही है.
कम उम्र में मिल रहे इतने ध्यान और प्रशंसा से निपटने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “कुछ खास नहीं. मैं ज्यादा देखता नहीं हूं, मैं अखबार वगैरह नहीं पढ़ता, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मैं बस यही सोचता हूं कि यह तो बस शुरुआत है. अगर मेरा करियर लंबा चलता है और मैं लंबे समय तक खेलता हूं, तो लोग और भी बहुत कुछ कहेंगे. मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर रहना चाहिए और मुझे अपना सफर पूरा करना चाहिए.”
Adding more glorious chapters . the Vaibhav Sooryavanshi story in #TATAIPL 📚🙇#KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/xuwlxfzMYb
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
हमारा फोकस क्रिकेट खेलने और मैच जीतने पर
वैभव सूर्यवंशी ने आगे इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव से गुजरी है. मगर, टीम का फोकस क्रिकेट खेलने और मैच जीतने पर है. फाइनल मैच का इंतजार और टीम की मानसिकता के बारे में बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “कुछ खास नहीं. हमारा पूरा ध्यान बस यही है कि हम आनंद लें. अगले मैच में भी हमें मैदान से बाहर की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. सभी को खेल पर ध्यान देना चाहिए और पूरे टूर्नामेंट की तरह ही आनंद के साथ खेलना चाहिए. टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हमारा पूरा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और मैच जीतने पर है, बस इतना ही.”
ये भी पढ़ें: ‘मैं सबको बताना नहीं चाहता था, लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया A वाला सेलिब्रेशन, बाद में ऐसे किया खुलासा
'मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है…', वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से जीता फैंस का दिल, जानिए क्या-क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









