Sport : 'बेचारा.. सॉरी बॉस, ये मकसद नहीं था', रोहित शर्मा क्यों हुए 2011 वर्ल्ड कप से बाहर, क्या युवराज-रैना थे जिम्मेदार? #INA

Kris Srikkanth on Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वनडे वर्ल्ड कप ;चैंपियन टीम के अहम सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रोहित शर्मा इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच उनको लेकर एक बड़ा खुलासा दिग्गज क्रिकेटर के द्वारा किया गया है. श्रीकांत ने रोहित के बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं.

श्रीकांत ने एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया है कि रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2011 के स्क्वाड से क्यो ड्रॉप किया गया था. उन्होंने इस बारे में सच्चाई के साथ बात की है. श्रीलंका ने इसलिए इस बारे में खुलकर बताया है क्योंकि 2011 में वो भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता थे. उन्होंने ही रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं दी थी. अब इस पूरे मामले पर उन्होंने सफाई दी है.

2011 वर्ल्ड कप से क्यों रोहित शर्मा हुए बाहर

श्रीलंका ने कहा कि, ‘मुझे आज भी उसके लिए बुरा लगता है. मैंने पिछले साल रोहित से कहा था, सॉरी बॉस. यह मकसद से नहीं है, बस हम उन हाफ ऑलराउंडर्स को लेना चाहते हैं. हमारा सोचने का तरीका 1983 वर्ल्ड कप जैसा ही था और आखिर में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन था? युवराज सिंह, बॉल और बैट से. कुछ मैचों में सहवाग, सचिन और सुरेश रैना ने कुछ ओवर बॉलिंग की होगी. 
उन्होंने आगे कहा कि, ‘यूसुफ पठान भी हाफ ऑलराउंडर हैं. तो इन सब चीजों में बदकिस्मती से, जो हुआ उसकी वजह से उसे बाहर होना पड़ा. यह हाफ ऑलराउंडर कॉन्सेप्ट, रोहित शर्मा को मिला. बेचारा उसे जगह नहीं मिली. वह असल में 2011 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए काफी अच्छा था लेकिन बेचारा चूक गया’.

कौन था रोहित शर्मा के बाहर होने के जिम्मेदार?

2011 वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड से रोहित शर्मा को बाहर करने की वजह टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को मौका देना था, जो बॉल और बल्ले दोनों से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकें. ऐसे में युसूफ पठान को रोहित शर्मा से ऊपर रखा गया. टी20 वर्ल्ड कप 2011 में युसूफ पठान को काफी मैच खेलने के लिए मिले. उन्होंने लीग मैचों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइल और फाइनल में सुरेश रैना को मौका दिया गया. इन मैचों में रैना ने भी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया.  

2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत बना था चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को मुंबई के वनाखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 बॉल बाकी रहते हुए 6 विकेट से जीत लिया था. इस मैच में श्रीलंका के लिए महेला जयवर्धन ने 103 रनों की पारी खेली थी, वहीं भारत के लिए गौतम गंभीर ने 97 और एमएस धोनी ने 91 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का ताज दिलाया.

ये भी पढ़ें : बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज

'बेचारा.. सॉरी बॉस, ये मकसद नहीं था', रोहित शर्मा क्यों हुए 2011 वर्ल्ड कप से बाहर, क्या युवराज-रैना थे जिम्मेदार?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button