Sport : प्रफुल्ल हिंगे नहीं बनना चाहते थे गेंदबाज, जानें किसके कहना पर SRH के खिलाड़ी ने लिया था बॉलर बनने का फैसला #INA

Praful Hinge: सनराइजर्स हैदराबाद ने 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करने का मौका दिया. इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस गेंदबाज ने पहले ही ओवर में सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआंड्रे प्रिटोरियस को आउट कर तहलका मचाया, जिसके लिए उन्हें डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. मगर आपको बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज बनना चाहते थे. 

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

प्रफुल्ल हिंगे को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने डेब्यू करने का मौका दिया. अपने डेब्यू मैच में ही 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को डक पर आउट कर आईपीएल इतिहास में बड़ा कारनामा किया. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार यह कारनामा हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने पहले ओवर में 3 विकेट चटकाए हों. इसके लिए फैंस को 1191 का इंतजार करना पड़ा.   

गेंदबाज नहीं बल्लेबाज बनना चाहते थे प्रफुल्ल हिंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे नागपुर से आते हैं. उनका जन्म 2002 में वहीं हुआ था. हालांकि वो अपना घरेलू क्रिकेट विदर्भ टीम की ओर से खेलते हैं. आपको बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे का सपना एक बल्लेबाज बनने का था, लेकिन उनके पिता ने उन्हें तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया. प्रफुल हिंगे ने लगभग 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया. उन्होंने नागपुर के स्थानीय टेनिस-बॉल क्रिकेट सर्किट से अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने गेंदबाजी को निखारा और लेदर बॉल क्रिकेट में कदम रखा. 

यह भी पढ़ें:  30-30 लाख वाले 3 युवा खिलाड़ियों ने बचाई सनराइजर्स हैदराबाद की लाज, वरना 11.7 करोड़ वाले गेंदबाजों ने तो डूबो दी थी नैया

प्रफुल्ल हिंगे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 26.66 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, प्रफुल्ल ने लिस्ट एक क्रिकेट में कुल 6 मैच खेलते हुए 5 विकेट चटकाए हैं. प्रफुल्ल हिंगे सीनियर क्रिकेट में अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने इतिहास रच दिया. 

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने कही थी ये बात

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए. प्रफुल्ल इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कभी ऐसे डेब्यू की कल्पना की थी? इसके जवाब में प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, “मैंने इसके बारे में सोचा था. पिछले साल मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, मैं 4 या 5 विकेट जरूर लूंगा और मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना दबदबा बनाना चाहता था.” 

यह भी पढ़ें:  बिहार के इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2026 में मचा दी है सनसनी, डेब्यू मैच में छाया 21 वर्षीय प्लेयर

प्रफुल्ल हिंगे नहीं बनना चाहते थे गेंदबाज, जानें किसके कहना पर SRH के खिलाड़ी ने लिया था बॉलर बनने का फैसला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close