Sport : वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन #INA

Vaibhav Sooryavanshi Orange Cap: चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की तूफानी पारी खेलकर विराट कोहली IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली. मगर, अब आज शनिवार को RR VS SRH के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेन्ज कैप अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है. जी हां, वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के भीतर ही विराट कोहली से ऑरेन्ज कैप छीनकर अपने सिर पर सजा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि 15 साल के बल्लेबाज को कितने रन बनाने होंगे…

विराट कोहली के पास है फिलहाल ऑरेन्ज कैप

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 बॉल में 81 रनों की पारी खेली. रन मशीन विराट कोहली ने इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों लगाए. विराट का स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा था. इस 81 रनों पारी की मदद से विराट कोहली IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और एक बार फरि उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है.

विरहाट कोहली ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 54.67 के औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 12 छक्के निकले हैं.

Vaibhav Sooryavanshi का IPL 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी नंबर-6 पर हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 36.29 के औसत और 220.87 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 20 छक्के लगाए हैं.

कितने रन बनाकर Vaibhav Sooryavanshi विराट से छीन सकते हैं ऑरेन्ज कैप?

IPL 2026 में मौजूदा समय में ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर पर सजी हुई है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के पास इस कैप को अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है. वैभव ने इस सीजन अब तक 254 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली 328 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. ऐसे में यदि RR VS SRH मैच के दौरान यदि वैभव सूर्यवंशी 75 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली से आगे निकलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- ‘उसकी पारी सबसे जरूरी थी…’

वैभव सूर्यवंशी 24 घंटे के अंदर विराट कोहली से छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, बनाने होंगे आज सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close