Sport : पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार #INA

PBKS VS SRH: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच को पंजाब किंग्स ने जीता, जो उनकी इस सीजन की लगातार तीसरी जीत है. पंजाब की इस शानदार जीत के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा.
Preity Zinta का पोस्ट हुआ वायरल
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पंजाब ने टीम प्रदर्शन से हैदराबाद को धूल चटाई. वैसे तो आमतौर पर पंजाब के मैच में प्रीति जिंटा स्टैंड्स में मौजूद रहती हैं और अपनी टीम को खूब चियर करती हैं. मगर, PBKS VS SRH मैच तो उन्होंने घर पर बैठकर ही इंज्वॉय किया. वहीं, जब उनकी टीम ने जीत दर्ज की, तो प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर टीम के लिए खास पोस्ट शेयर किया.
पंजाब की को-ओनर ने अपने पोस्ट में लिखा- वाह वाह वाह वाह !!!! शाबाश! पंजाब किंग्स…क्या शानदार टीम प्रदर्शन था! श्रेयस अय्यर, रिकी पोंटिंग, प्रियांश, प्रभसिमरन, शशांक और पूरी टीम का कमाल. मेरी मुस्कान तो रुक ही नहीं रही.
Yesssss Yessss Yessss !!!! Way . go @PunjabKingsIPL What a stunning team effort @ShreyasIyer15 @RickyPonting 👊👊🔥🔥 #Priyansh #Prabhsimran #Shashank & by the entire team. I cannot stop smiling ❤️ #Ting #PBKSvsSRH
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 11, 2026
पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 7 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी बनाई. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक आतिशी पारी खेली. उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली, जहां उनका स्ट्राइक रेट 209.09 का रहा.
पंजाब किंग्स ने जीत के साथ स्थिति की मजबूत
Paved the way for @PunjabKingsIPL ❤️
A captain’s knock from Shreyas Iyer and he was named the Player of the Match in Match 1⃣7⃣ 🫡
Relive his knock ▶️ https://t.co/q4LmUhJQ5h#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/1IRuBoQ7jI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में विजयरथ पर सवार है. PBKS ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश में रद्द हुआ. नतीजन, पंजाब किंग्स की टीम 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. 4 अंक और +1.231 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: लगातार 3 मैच हारने के बाद कैसा हो गया था CSK के ड्रेसिंग रूम का हाल, खुद संजू सैमसन ने बताई अंदर की बात
पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









