Sport : राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए किसके पक्ष में हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

RR vs SRH Head . head : आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल (शनिवार) को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस कर सकते हैं, क्योंकि अब तक उनकी अनुपस्थित में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे थे.
वहीं राजस्थान के लिए रियान पराग कप्तानी करेंगे. ये दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीमों की जीत दिलाना चाहेंगे. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि किस टीम का पलड़ा भारी है और आज का मैच कौन जीत सकता है.
Jaipur turned Pink as we returned home yesterday 💗🥹 pic.twitter.com/rmuwiGL5Dn
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 24, 2026
RR vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 22 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान हैदराबाद को 13 मैच में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 9 मैच जीत पाई है. इन आंकोड़ों के हिसाब से हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर भारी है.
- मैच – 22
- SRH – 13 जीते
- RR – 9 जीते
Vastunnadu 🧡🔥 pic.twitter.com/9ZzYaR1fGK
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 24, 2026
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे ज्यादा टीम टोटल 286 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 127 है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का 242 का सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है, जबकि इस मैच सबसे कम 102 है.
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लगी बनी मजाक! अब बांग्लादेश ने दिखाया ठेंगा, PSL 2026 में 2 खिलाड़ियों के खेलने पर आया बड़ा फैसला
राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? जानिए किसके पक्ष में हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









