Sport : RCB की धमाकेदार जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए गुजरात टाइटंस समेत किन टीमों को हुआ नुकसान #INA

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बीते बुधवार को 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने केकेआर पर धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से नंबर – 1 का स्थान हासिल किया लिया है. आरसीबी ने आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का सबसे बड़ा नुकसान गुजरात टाइटंस को हुआ है.
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस ने 24 घंटों के बाद ही अपना नंबर – 1 का स्थान गंवा दिया है, जो गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर हासिल किया. आरसीबी ने जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया वैसे ही उन्होंने प्वाइंट् टेबल में जीटी को पीछे छोड़कर टॉप पर कब्जा कर लिया.
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव
इस समय प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी नंबर -1 पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 प्वाइंट्स हैं. आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं. उसके भी 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ कुल 16 अंक हैं. लेकिन नेटरन रेट के मामले में वो आरसीबी से पीछे हैं. इस समय आरसीबी की नेट रन रेट 1.053 है, वहीं जीटी की नेट रन रेट 0.551 है.
🚨 POINTS TABLE OF IPL 2026 🚨
– RCB tops the points table with 16 points in 12 matches.
– Gujarat Titans slipped . 2nd position. pic.twitter.com/H0m9ALhtdZ— Maina Singh (@Maina_Singhx77) May 13, 2026
गुजरात समेत केकेआर को भी हुआ भारी नुकसान
आरसीबी की जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को भी भारी नुकसान हुआ है. अब केकेआर के आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह पाने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं. उसके अब सिर्फ 3 मैच बचे हुए हैं. इस समय केकेआर 11 मैच के बाद 4 जीत और 6 हार के साथ 9 अंक लेकर आठवें स्थान पर बैठी है. ऐसे में अगर केकेआर अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीत जाती है तो उसके सिर्फ 15 प्वाइंट ही हो पाएंगे. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 17 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 और पंजाब किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 13 अंक लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर बनी हुईं हैं.
हैदराबाद और पंजाब अगर अपने बाकी बचे हुए मुकाबलों में से 1-1 मैच भी जीत जीती हैं तो उसके केकेआर के ज्यादा या उसके बराबर अंग हो जाएंगे. इस स्थिति में केकेआर खराब नेट रन रेट के आधार पर भी आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी.
We go down, but not without a fight. pic.twitter.com/4fQPFNjUii
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 13, 2026
किस नंबर पर मौजूद कौन सी टीम
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर मौजूद हैं. राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अक लेकर छठवें स्थान है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंक है और वो सातवें स्थान पर है. मुंबई इंडियस 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 9वें स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 10वें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें : PBKS vs MI मैच में कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
RCB की धमाकेदार जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए गुजरात टाइटंस समेत किन टीमों को हुआ नुकसान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









