Sport : RCB कैप्टन रजत पटीदार ने IPL 2026 में खूब मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से रह गए पीछे #INA

IPL 2026 Most Sixes: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 26 मई को खेले गए क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार ने 93 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. रजत पटीदार ने अपनी इस पारी में कुल 9 छक्के लगाए, लेकिन फिर भी वो राजस्थान रॉयल्स के 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे नहीं छोड़ पाए.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर-1 पर मौजूद हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 14 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 53 छक्के जड़ दिए हैं. अब इस बात की भी उम्मीद कम है कि कोई बल्लेबाज इस सीजन वैभव से आगे निकल पाएगा. वो आज भी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उतरेंगे. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी बल्ले से धमाल मचा सकते हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में काफी आगे निकल सकते हैं कि कोई उनका पीछा भी नहीं कर सके. 

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज

अभिषेक शर्मा इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने अब तक 14 मैचों में कुल 43 छक्के लगाए हैं. देखा जाए तो वो वैभव सूर्यवंशी से 10 छक्के पीछे हैं. यानी अभिषेक के लिए भी वैभव को पीछे छोड़ना आसान नहीं होगा. अभिषेक शर्मा भी आज एलिमिटर मैच में उतरेंगे. वैभव इस मैच में 1 या 2 छक्के भी जड़ देंगे तो अभिषेक को उन्हें छोड़ने के लिए 12, 13 छक्के लगाने होंगे, जो आसान नहीं होगा. 

रजत पटीदार रह गए काफी पीछे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पटीदार ने क्वालीफायर-1 में सिर्फ 33 गेंदों पर 93 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 9 छक्के निकले. इसी के साथ पटीदार ने इस सीजन 14 मैचों में खेलते हुए 41 छक्के लगा चुके हैं. अब उन्हें सिर्फ फाइनल खेलने के मौका मिलेगा. ऐसे में पटीदार वैभव को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने कितनी बार खेला है क्वालीफायर 2, जानिए इस बड़े मैच में कैसा रहा उनका प्रदर्शन

RCB कैप्टन रजत पटीदार ने IPL 2026 में खूब मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से रह गए पीछे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button