Sport : RR vs SRH: 'हमने कैच छोड़े, विकेट स्पिन फ्रेंडली…' रियान पराग ने हैदराबाद से मिली हार के लिए किसे ठहराया दोषी? जानें #INA

RR vs SRH : राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आईपीएल 2026 के 36वें मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ये आरआर की 8 मैचों में तीसरी हार है. इस हार के साथ वो 5 जीत की मदद से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि हैदराबाद की टीम इस जीतद के साथ 8 मैचों में 10 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट की मदद से प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है. जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में मिली इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बल्लेबाज या गेंदबाज किसे हार का दोषी बताया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
हार पर क्या बोले राजस्थान के कप्तान रियान पराग
रियान पराग ने हैदराबाद से मिली हार पर कहा कि, ‘स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया. लेकिन हमने कैच छोड़े. अभिषेक जैसे क्वालिटी प्लेयर्स को ड्रॉप नहीं किया जा सकता. पर यह गेम का एक हिस्सा है. हमें क्लिनिकल होना होगा और फील्डिंग एक बड़ा रोल निभाती है. हम अगले गेम में मेंटली फ्रेश होकर वापस आएंगे. हमने टेबल में 10-15 रन बनाए, सच कहूं तो, उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में बॉलिंग की, यॉर्कर फेंके, हम 10-15 रन और चाहते थे’.
पराग ने स्पिनर्स को बॉलिंग नहीं देने पर कहा कि, ‘वे दो लेफ्टी थे और मुझे लगा कि मेरे और डॉन के पास विकेट लेने का बेहतर चांस था, विकेट स्पिन-फ्रेंडली नहीं था, असल में प्लान के मुताबिक नहीं चला लेकिन अगली बार भी ऐसा ही करेंगे. वो इस सीजन में शानदार रहा है, अनलकी भी रहा, कुछ टॉप-एज सेफली गिरे. हर दिन अलग-अलग वेन्यू, अप्रोच के अलग-अलग तरीके. मुझे नहीं पता कि चंडीगढ़ कैसा होगा ले’.
𝗙𝗼𝘂𝗿-tune Favours The Risers 😮💨🔥 pic.twitter.com/x1Iu3hphQF
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 25, 2026
RR vs SRH मैच का हाल
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 29 बॉल में 57, ईशान किशन ने 37 बॉल में 74 रनों की पारी खेली. राजस्थान के लिए आर्चर और ब्रिजेश ने 2-2 विकेट चटकाए.वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 बॉल में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 35 बॉल में 51 रन बनाए. हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 लिए.
ये भी पढ़ें : ‘हम हारने के लायक थे, हमें बॉलिंग पर ध्यान देना होगा..’ अक्षर पटेल का पंजाब किंग्स से मिली करारी हार पर बड़ा बयान
RR vs SRH: 'हमने कैच छोड़े, विकेट स्पिन फ्रेंडली…' रियान पराग ने हैदराबाद से मिली हार के लिए किसे ठहराया दोषी? जानें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









