Sport : शुभमन गिल इस खास चीज के लिए हैं बेताब, खुद किया खुलासा, बोले-'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं…' #INA

Shubman Gill Statement: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT ने 5 विकेट से जीता और मैच में 80 रनों की धाकड़ पारी खेलने के लिए कैप्टन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद उन्होंने एक खास इच्छा जाहिर की और कहा कि वह उसका बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि शुभमन गिल ने क्या इच्छा जताई है…

Shubman Gill को किसका है बेसब्री से इंतजार?

शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए, 172 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस शानदार पारी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि क्या आपको ऐसा लग रहा है कि आप 2023 की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं? इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा, “सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है. सिर्फ जीत ही मायने रखती है और जाहिर है, फाइनल खेलना और कप जीतना ऐसी चीज है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

गेंदबाजों की सराहना की

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. GT की ओर से कगीसो रबाडा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लेकर KKR को झटके दिए. सिराज और रबाडा को लगातार तीन ओवर जल्दी आउट करने पर शुभमन गिल ने कहा, “सच कहूं तो, जिस तरह से वे दोनों गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं और अंत में दोनों को एक-एक अतिरिक्त ओवर देने पर, मैंने देखा कि गेंद थोड़ी स्विंग हो रही थी, इसलिए मैंने फैसला लिया, मैंने दोनों से पूछा कि क्या वे एक और ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं क्योंकि, थोड़ी गर्मी है, इसलिए तीन ओवर फेंकना आसान नहीं है.” 

अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले शुभमन गिल?

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा, “हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि फिटनेस एक ऐसी चीज थी, जिस पर मैंने कुछ महीने पहले काम किया था और फिटनेस एक ऐसी चीज थी जिस पर मैंने काम किया. इसके अलावा, खेल के मानसिक पहलू पर काम करना और न केवल तकनीकी रूप से, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहतर होने की कोशिश करना भी महत्वपूर्ण था.”

शुभमन गिल ने बताया कैसे खुद को बनाया मजबूत

तकनीकी और मानसिक रूप से बेहतर कैसे बनें? इस सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा, “यह सब वर्तमान में रहने की कोशिश करने, बहुत आगे के बारे में न सोचने या अपनी पिछली गलतियों पर ध्यान न देने के बारे में है. जाहिर है, आप उनसे सीखना चाहते हैं, लेकिन उन पर अटके नहीं रहना चाहते. और यह एक सचेत निर्णय है, हर बार जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं या मैदान में जाते हैं, आपका दिमाग आपको तरह-तरह की जगहों पर ले जाता है, लेकिन वर्तमान में रहना महत्वपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप, बने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

शुभमन गिल इस खास चीज के लिए हैं बेताब, खुद किया खुलासा, बोले-'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close