Sport : RR को हराकर SRH ने टॉप-4 में मारी एंट्री, एक टीम अभी तक है विजयरथ पर सवार, यहां जानिए प्वॉइंट्स टेबल का पूरा हाल #INA

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. हर मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. सोमवार को SRH VS RR के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीधे अंक तालिका में छलांग लगाई और चौथे नंबर पर पहुंच गई. हालांकि, इस हार से आरआर को कुछ खास नुकसान नहीं झेलना पड़ा. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अब अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है?
सनराइजर्स हैदराबाद की हुई टॉप-4 में एंट्री
राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई और टॉप-4 में एंट्री कर ली है हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैचों में जीत दर्ज की है और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह हैदराबाद की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 4 अंक और +0.576 नेट रन के साथ चौथे स्थान पर है.
दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 4-4 अंक हैं. नेट रन रेट के हिसाब से ये टीमें क्रमश: 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर हैं.
A contest that goes down in the #TATAIPL history books 📚
With 2⃣ debutants at the heart of it 🧡
🎥 Reflecting on a 𝗺𝗲𝗺𝗼𝗿𝗮𝗯𝗹𝗲 𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁 in Hyderabad 👏#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers | @rajasthanroyals pic.twitter.com/1ZHsfsoT35
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
टॉप पर है राजस्थान रॉयल्स
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली करारी हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है. राजस्थान ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 4 मैच जीते और फिर पांचवें मैच में हैदराबाद से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 8 अंक और +0.889 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है.
पंजाब किंग्स है विजयरथ पर सवार
IPL 2026 के 21 मैच खेले जा चुके हैं और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम अब तक विजयरथ पर सवार है. पंजाब ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 7 अंक और +0.720 नेट रन रेट के साथ पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे पायदान पर है. आरसीबी ने इस सीजन 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 6 अंक और +1.148 नेट रन रेट के साथ ये टीम नंबर-3 पर है.
Top of the Pile 🔝 @PunjabKingsIPL becomes the only team . remain unbeaten after Match 2️⃣1️⃣ ❤️
Which team will end their winning streak? 🤔 #TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/7nd0tUuXuG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स नहीं जीत पाई अब तक एक भी मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 अब तक कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच बारिश में धुल गया था, जिससे टीम को 1 अंक मिला. इस तरह KKR प्वॉइंट्स टेबल में 1 अंक और -1.315 नेट रन रेट के साथ 10वें नंबर पर है.
वहीं, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सकी हैं. इस तरह 2-2 अंक के साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: 8वें और 9वें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिन्होंने इतिहास रच, दिलाई SRH को बड़ी जीत, जानिए SRH में कितनी मिल रही है सैलरी
RR को हराकर SRH ने टॉप-4 में मारी एंट्री, एक टीम अभी तक है विजयरथ पर सवार, यहां जानिए प्वॉइंट्स टेबल का पूरा हाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









