Sport : खत्म हुआ इंतजार…! आधे सीजन बाद तिलक वर्मा ने जड़ा शतक तो खुशी से झूम उठे Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या #INA

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शतक जड़ तहलका मचा दिया है. मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज का फॉर्म आधे सीजन के बाद लौटा है. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली. उनका का यह पहला आईपीएल शतक है. तिलक वर्मा के शतक पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खुशी से झूम उठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने तिलक वर्मा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने सिर्फ 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली. इसी के साथ तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है. जयसूर्या ने भी मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था.

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

  • 45 – सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
  • 45 – तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
  • 47 – कैमरन ग्रीन बनाम SRH, वानखेड़े, 2023
  • 49 – सूर्यकुमार यादव बनाम GT, वानखेड़े, 2023

आईपीएल में ये कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने तिलक वर्मा

आईपीएल में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले तिलक वर्मा चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यूसुफ पठान, डेविड मिलर और सिर्फ बेन स्टोक्स ने यह कारनामा किया था, लेकिन अब तिलक वर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए. इतना ही नहीं तिलक वर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के बाद शतक लगाने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने खिलाड़ी

100 (37) – यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
101* (38) – डेविड मिलर (पंजाब किंग्स) बनाम RCB, मोहाली, 2013
103* (63) – बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
101* (45) – तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026

तिलक वर्मा के शतक पर खुशी से झूम उठे MI के कप्तान हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2026 के आधे सीजन के बाद तिलक वर्मा के बल्ले से शतक आते ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या खुशी से झूम उठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस पसंद कर रहे हैं. इस मैच में तिलक वर्मा ने काफी धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में बल्ले से आग उगला.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं दानिश मालेवार? जिन्होंने Mumbai Indians में रोहित शर्मा की जगह की ओपनिंग, जानिए कितनी मिली है सैलरी

खत्म हुआ इंतजार…! आधे सीजन बाद तिलक वर्मा ने जड़ा शतक तो खुशी से झूम उठे Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close