Sport : डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप-4 में शामिल ये टीमें, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम #INA

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन का पहला सुपर ओवर मैच खेला गया. इस मुकाबले को KKR ने सुपर ओवर में जीतकर अपने नाम कर लिया. वहीं, दोपहर में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत दर्ज की. ऐसे में रविवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों के बाद अंक तालिका का हाल बदला हुआ नजर आ रहा है. तो आइए जानते हैं कि अब कौन सी टीम किस नंबर पर पहुंच गई है.

टॉप-4 में हैं ये टीमें

IPL 2026 में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई है. पंजाब ने इस सीजन अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और एक बार बारिश में धुला है. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक और +1.333 नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है.

दूसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है. 10 अंक और +1.101 नेट रन रेट के साथ आरसीबी नंबर-2 पर काबिज है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 8 मैच खेले हैं, 5 मैच जीते और 3 मैचों में हार का सामना किया है. 10 अंक और +0.815 नेट रन रेट के साथ हैदराबाद तीसरे पायदान पर काबिज है.

चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स… रियान पराग की कप्तानी वाली RR ने इस सीजन 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच हारे, 3 मैच जीते हैं. 10 अंक और +0.602 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है.

GT और KKR को हुआ फायदा

रविवार को डबल हेडर मैच खेले गए. दोपहर में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की, तो वहीं रात के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की. इससे इन दोनों ही टीमों को प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा पहुंचा है.

एक ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT 8 अंक और -0.475 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 अंक और -0.751 के साथ 8वें स्थान पर आ पहुंची है.

नंबर-10 पर पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सुपर ओवर में मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी दसवें पायदान पर जा पहुंची है. LSG ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते, जबकि 6 में हार का सामना किया और उनके पास 4 अंक हैं. मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं है.

MI ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते, 5 मैच हारे हैं. इस तरह 4 अंक के साथ हार्दिक पांड्या की टीम 9वें पायदान पर है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते, 4 मैच हारे. 6 अंक और -0.184 नेट रन रेट के साथ सातवें नंबर पर है.

यहां देखें IPL 2026 की अपडेटेड अंक तालिका

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 Punjab Kings 7 6 0 13 +1.333
2 Royal Challengers Bengaluru 7 5 2 10 +1.101
3 Sunrisers Hyderabad 8 5 3 10 +0.815
4 Rajasthan Royals 8 3 5 10 +0.602
5 Gujarat Titans 8 4 4 8 -0.475
6 Chennai Super Kings 8 3 5 6 -0.121
7 Delhi Capitals 7 3 4 6 -0.184
8 Kolkata Knight Riders 8 2 5 4 -0.751
9 Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
10 Lucknow Super Giants 8 2 6 4 -1.106

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड में इसका पलड़ा है भारी

डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप-4 में शामिल ये टीमें, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close