Sport : IPL 2026 Points Table: SRH की जीत से मुंबई इंडियंस समेत ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस हुई बाहर, राजस्थान को भी तगड़ा नुकसान #INA

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में अब टॉप-4 टीमों की तस्वीर कुछ हद तक साफ हो चुकी है. बीते बुधवार यानि 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराईजर्स हैदराबाद की जीत ने यह भी लगभग तय कर दिया है कि कौन सी 3 टीमों का अब प्लेऑफ में जाना नामुमकिन है. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों ने 243 रन बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन एसआरएच ने इस लक्ष्य को 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में क्या उथल-पुथल देखने को मिली है.
मुंबई इंडियंस समेत 3 टीमों का प्लेऑफ में जाना मुश्किल
सनराईजर्स हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ दिया है, दोनों टीमों ने 9 मैच खेलते हुए बराबर अंक हासिल किए हैं. लेकिन नेट रनरेट निर्णायक भूमिका निभा रहा है. एसआरएच ने 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते ही 244 रन बना दिए जिसकी वजह से उनका नेट रनरेट 0.832 हो चुका है, हालांकि वह अभी भी आरसीबी से ऊपर नहीं निकल पाए हैं.
बोल्ड आर्मी ने दिल्ली कैपियल्स के खिलाफ 6.3 ओवर में जीत दर्ज कर 1.919 का नेट रनरेट कायम किया हुआ है. इस लिहाज से उनके टॉप-2 में रहने की संभावना अधिक है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ की राह लगभग नामुमकिन हो चुकी है. 8 मैच खेलने के बावजूद उनके खाते में सिर्फ 4 अंक है. ऐसे में जरूरी 16 अंकों तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने शेष 6 मैच जीतने होंगे. यही हाल लखनऊ सुपर जाएंट्स का है जो अंक तालिका में 10वें स्थान पर काबिज है.
प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी तीसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, आखिरी 2 मुकाबले जीतने के बावजूद पर्पल जर्सी वाली टीम 5 अंक ही हासिल कर पाई है. इन्हें भी अगले चरण में जाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए नामुमकिन नजर आता है. सभी 10 टीमों के अंक और नेट रनरेट का विवरण आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं.
IPL 2026 POINTS TABLE. pic.twitter.com/sEsinb0yaN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 29, 2026
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल –
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | N/R | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पंजाब किंग्स | 8 | 6 | 1 | 1 | 13 | +1.043 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.919 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.832 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.617 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | -0.475 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -0.121 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | -1.060 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 2 | 5 | 1 | 5 | -0.751 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.784 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.106 |
यह भी पढ़ें – अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, विराट कोहली और केएल राहुल से इतने रन आगे निकले
क्लासेन और हेड ने लगाई मुंबई इंडियंस की क्लास
इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 123 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 243 के स्कोर पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. यह स्कोर और बड़ा हो सकता था लेकिन मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव (5), नमन धीर (22) और तिलक वर्मा (7) की धीमी पारियां एमआई के पक्ष में नहीं गई. सनराईजर्स हैदराबाद ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर दिया था. अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की, अंत में हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन की पारी खेलकर ऑरेंज आर्मी को जीत की दहलीज पार करवाई.
यह भी पढ़ें – बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी
IPL 2026 Points Table: SRH की जीत से मुंबई इंडियंस समेत ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस हुई बाहर, राजस्थान को भी तगड़ा नुकसान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









