Sport : प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- 'जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा…' #INA

Praful Hinge Statement: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू किया. आईपीएल के अपने पहले मैच के पहले ओवर में ही प्रफुल्ल ने 3 विकेट लिए और इतिहास रच दिया. वह आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि विकेटचकाऊ गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या-क्या कहा…

प्रफुल्ल ने एक साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की पारी की दूसरी ही गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को अपना शिकार बनाया. इन तीनों खिलाड़ियों को प्रफुल्ल हिंगे ने जीरो पर आउट किया.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कभी ऐसे डेब्यू की कल्पना की थी? इसके जवाब में प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, “मैंने इसके बारे में सोचा था. पिछले साल मैंने कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, मैं चार या पांच विकेट जरूर लूंगा और मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना दबदबा बनाना चाहता था.”

Praful Hinge ने सुनाई अपनी कहानी

अपने सफर के बारे में बताते हुए Praful Hinge ने कहा, “मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. तब मुझे चमड़े की गेंद से क्रिकेट खेलना भी नहीं आता था. जब मैं 13 साल का था, मैंने अपने पिता से कहा कि मैं किसी क्लब में शामिल होना चाहता हूं. उन्होंने कुछ बार मना कर दिया, यह कहकर कि मैं बहुत छोटा हूं. लेकिन किसी तरह, वहीं से सब कुछ शुरू हुआ. उसके बाद, मैं बस खेलता रहा. इस मुकाम पर खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं यह पुरस्कार अपने परिवार को डेडिकेट करना चाहता हूं. उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं.”

वैभव सूर्यवंशी को बताया बेस्ट विकेट

24 साल के Praful Hinge ने आईपीएल में अपना पहला विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में लिया, जो इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में जब हिंगे से पूछा गया कि 4 विकेट से उनका बेस्ट विकेट कौन सा था, तो उन्होंने वैभव के विकेट को अपना बेस्ट विकेट बताया

आपका सर्वश्रेष्ठ विकेट कौन सा था? इसपर प्रफुल्ल ने कहा, “सर्वश्रेष्ठ विकेट सूर्यवंशी का पहला विकेट था, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में थे. मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, चाहे बाउंसर से या किसी और तरीके से. मैं बस पहली ही गेंद पर उसका विकेट लेना चाहता था. यही योजना थी. साथ ही, हमारे बॉलिंग कोच वरुण भाई ने भी मेरी बहुत मदद की और मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया.”

SRH को कहा शुक्रिया

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज Praful Hinge ने पहले की चोटों पर कहा, “अब सब ठीक है. मैं एमआरएफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा. जब मैं वहां था, तो फिजियो नवीन सर ने मेरा बहुत अच्छे से ध्यान रखा. आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं, इसलिए मैं उन्हें भी धन्यवाद देना चाहता हूं.”

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-3 पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप

प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- 'जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button