Sport : शर्मनाक! ईशान किशन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, डेविड मिलर को पीछे छोड़कर ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान #INA

SRH vs CSK : आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में SRH के कप्तान ईशान किशन के नाम दो अनचाहे रिकॉर्ड जुड़ गए हैं. इन रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए ईशान कुछ को कुछ भी मेहनत नहीं करनी पड़ी है, लेकिन फिर भी आसानी से ये रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गए हैं.

इसके साथ ही ईशान किशन ने डेविड मिलर और केन विलियमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम कौन से रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के मिलर और न्यूजीलैंड के विलियमसन को पीछे कैसे छोड़ा है, आइए जानते हैं.

ईशान किशन के नाम दर्ज हुए अनचाहे रिकॉर्ड

ईशान किशन आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले छह टॉस गंवाए हैं. उनसे पहले पिछला रिकॉर्ड 2016 आईपीएल एडिशन में पंजाब किंग्स के कप्तान डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने अपने शुरुआती पांच टॉस हारे थे. 

IPL में अपने शुरुआती मैचों में टॉस हारने वाले कप्तान

  • ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) – लगातार 6 टॉस हारे – आईपीएल 2026 
  • डेविड मिलर ( पंजाब किंग्स) – लगातार 5 टॉस हारे – आईपीएल 2016

ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने लगातार 6 मुकाबलों में 6 टॉस हारने हैं. इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने आईपीएल 2019 में लगातार 5 टॉस हारे थे. अब वो डेविड वार्नर के साथ संयुक्त रूप से हैदराबाद के लिए लगातार 6 टॉस हाने वाले नंबर 1 कप्तान बन गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे ज्यादा लगातार टॉस हारने वाले कप्तान

  • डेविड वार्नर (2015) – 6 टॉस हारे
  • ईशान किशन (2026) – 6 टॉस हारे
  • केन विलियमसन (2019) – 5 टॉस हारे 

अब तक कैसा रहा मैच का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में ईशान बल्ले के साथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर मुकेश चौधरी की बॉल पर रुतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. इस समय तक हैदराबाद ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : IPL इतिहास में इन 11 खिलाड़ियों ने डेब्यू पर जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड, 2 ने तो बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

शर्मनाक! ईशान किशन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, डेविड मिलर को पीछे छोड़कर ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close