Sport : विराट कोहली के साथ IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, IPL 2026 में मजबूरी में करना पड़ा ये काम #INA

IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में पहली बार बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते नजर आएंगे. आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद प्लेइंग 11 सामने आई तो पता चला कि कोहली का नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में शामिल है.
विराट कोहली एंकल में चोट की वजह से खेलेंगे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर
विराट कोहली को एंकल में चोट है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में कोहली को मैच के दौरान टखने (Ankle) में समस्या हुई थी, जिसके कारण वो फील्डिंग नहीं कर पाए थे. अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी कोहली सिर्फ बल्लेबाजी करेंगे. वो फील्डिंग नहीं करेंगे. बता दें कि कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर का नियम पसंद नहीं है. वो कई बार इसकी आलोचना कर चुके हैं, लेकिन अब मजबूरी में कोहली को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलना पड़ रहा है.
Virat Kohli could be playing as an 𝐈𝐦𝐩𝐚𝐜𝐭 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 in the TATA IPL for the very first time! 😯#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026 ➡️ #RCBvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/nyGp1mrMqj pic.twitter.com/pGhuBkrkWY
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 15, 2026
विराट कोहली ने की थी इंम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना
आपको बतां दे कि विराट कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर का यह नियम कभी पसंद नहीं था. उन्होंने कई मौके पर इम्पैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना की है. कोहली का मानना है कि इसे खेल का संतुलन बिगड़ता है. कोहली ने कहा था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम बल्ले और गेंद के बीच के संतुलन को बिगाड़ देता. यह नियम ऑलराउंडर खिलाड़ियों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है. इतना ही यह भी साफ कहा था कि वो भी कभी खुद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते, क्योंकि उन्हें पूरे 20 ओवर का फील्डिंग करना पसंद है.
Virat Kohli said -“I don’t want . play as an impact player. I want . field and make an impact”. (In 2025)
“King Kohli is playing as an impact player for Royal Challengers Bengaluru against Lucknow Super Giants at Chinnaswamy”. (In 2026).
It’s sad feeling for king Kohli &… pic.twitter.com/AHfB3ynqOa
— MANU. (@IMManu_18) April 15, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
यह भी पढ़ें: इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है करियर! लिस्ट में कप्तान भी शामिल, फ्रेंचाइजी हुई निराश
विराट कोहली के साथ IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, IPL 2026 में मजबूरी में करना पड़ा ये काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









