Sport : "गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा", 243 रन बनाने के बावजूद मिली हार पर बोले हार्दिक पंड्या, बताया कैसे हाथ से फिसला मैच #INA

Hardik Pandya on Lost against SRH: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. 29 अप्रैल की रात को अपने घर यानि वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए एमआई को सीजन की 6वीं हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रयान रिकल्टन की शानदार 123 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने 244 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. लेकिन ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के तूफान के आगे यह टारगेट भी बौना साबित हुआ. इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की चौतरफा आलोचना की जा रही है. लेकिन हार्दिक ने गेंदबाजों को इस हार का दोषी नहीं ठहराया है, आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट मैच इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?
हार्दिक ने गेंदबाजों को नहीं ठहराया दोषी
हार्दिक पंड्या ने पोस्ट मैच प्रेज़न्टेशन में कहा कि वह पूरी तरह से गेंदबाजों को दोष नहीं देना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस एक टीम के रूप में वैसा खेल नहीं दिखा पाई है जिसके लिए पहचानी जाती है. इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सीजन उम्मीद के अनुसार नहीं गुजरा है लेकिन टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ी इसका हल अवश्य निकाल लेंगे. अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को लेकर कहा कि एमआई ने उन्हें जश्न मनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया, लेकिन इसके बावजूद फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा है. हार्दिक ने कहा,
यह सीजन कुछ ऐसा ही रहा है, आपको मौके मिलते हैं, तो उन्हें भुनाना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दुख होता है. इस सीजन में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा. एक टीम के रूप में, हम वो नहीं कर पाए हैं जिसके लिए MI जानी जाती है. हमारे पास जोशीले मालिक और सहायक कर्मचारी हैं, उम्मीद है कि हम कुछ हल निकाल लेंगे. हमने अपने फैंस को जश्न मनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया है लेकिन वह वफादार रहे हैं. कभी-कभी दुख होता है जब विपक्षी टीम आती है और वे उनका नाम चिल्लाना शुरू कर देते हैं। लेकिन शायद हमें उन्हें और ज्यादा खुशी मनाने और नारे लगाने के लिए मौका देना होगा.
🔴 IT HURTS: HARDIK PANDYA REACTS AFTER MI’s 6th LOSS 🤯
Hardik Pandya said🎙️- We scored enough runs, but couldn’t execute with the ball. It’s been that kind of season—missed chances have hurt us, though everyone gave their best.🥹
— Sam (@Cricsam01) April 30, 2026
यह भी पढ़ें – IPL 2026 Points Table: SRH की जीत से मुंबई इंडियंस समेत ये 3 टीमें प्लेऑफ की रेस हुई बाहर, राजस्थान को भी तगड़ा नुकसान
अपनी गेंदबाजी पर भी दिया बयान
पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदबाजी पर भी बयान दिया है. साथ ही उन्होंने सनराईजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को भी क्रेडिट दिया. हार्दिक ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि गेंदबाज लक्ष्य का बचाव कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. एमआई के कप्तान ने कहा,
मुझे नहीं लगता कि ओस का कोई खास असर पड़ा, बस उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले, हमने खराब गेंदें फेंकीं. आज मैदान पर मुझे बहुत मज़ा आया. मैं भरोसा करता हूं कि हमारे गेंदबाज 244 रन रोक लेंगे. लेकिन हम इसे अंजाम नहीं दे पाए. आखिरी तीन गेंदों को छोड़कर गेंदबाजी करने में मुझे मजा आया, मुझे अपनी गेंदबाजी अच्छी लगी.
मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना नामुमकिन
इसके साथ ही आपको बता दें कि अब मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना बेहद कठिन हो गया है. 8 मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 2 अंक हासिल करने वाली यह टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. अगर उन्हें टॉप-4 में जगह बनानी है तो शेष 6 मैच जीतने होंगे. जो लगभग नामुमकिन नजर आता है.
यह भी पढ़ें – बदल गई पर्पल कैप की लिस्ट, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज को पछाड़कर ईशान मलिंगा ने मारी बाजी
"गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा", 243 रन बनाने के बावजूद मिली हार पर बोले हार्दिक पंड्या, बताया कैसे हाथ से फिसला मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









