Sport : T20 World Cup 2026: श्रीलंका की जीत से टीम इंडिया को होगा फायदा? सेमीफाइनल में सीट लगभग पक्की #INA

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है, ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सुपर-8 की बारी है. जिसमें अबतक 5 टीमों ने किया क्वालीफाई कर लिया है. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर उनको टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है. लंका की इस जीत से टीम इंडिया को भी फायदा होने वाला है, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सीट सेमीफाइनल में लगभग फिक्स है, अब ये कैसे होगा आइए आपको बताते हैं.
श्रीलंका की जीत से टीम इंडिया को फायदा
दरअसल, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर उन्हें टी20 वर्ल्डकप 2026 से लगभग बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को दुआ करनी है कि जिम्बाब्वे आयरलैंड से हार जाए. अगर जिम्बाब्वे जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया अगले स्टेज में नहीं पहुंच पाएगी. इससे टीम इंडिया को फायदा इसीलिए है क्योंकि सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाबवे में से कोई एक 26 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने वाला है.
यह भी पढ़ें – “गुस्सा छोड़ दो भाई”, कुलदीप यादव के लिए ‘बाबू भैया’ बने कप्तान सूर्यकुमार यादव, IND vs PAK मैच में हार्दिक से हुई थी बहस
टीम इंडिया की सेमीफाइनल में सीट पक्की?
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सुपर-8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करना है. अगर ऑस्ट्रेलिया भी इसी ग्रुप में आ जाती तो टीम इंडिया को टूर्नामेंट की 3 सबसे मजबूत टीमों से भिड़ना पड़ता. जिम्बाब्वे तुलना के लिहाज से कमजोर टीम मानी जा सकती है, ऐसे में क्रिकेट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया का न होना टीम इंडिया के लिए राहत की बात है, हालांकि मेजबान जैसी फॉर्म में हैं सामने कोई भी आ जाए उन्हें फर्क नहीं पड़ता.
🚨 SUPER 8 SCHEDULE OF INDIA 🚨
IND vs SA (Feb 22, Ahmedabad)
IND vs ZIM/AUS (Feb 26, Chennai)
IND vs WI (Mar 1, Kolkata) pic.twitter.com/tkiKMI5w5W— Johns. (@CricCrazyJohns) February 16, 2026
श्रीलंका की धमाकेदार
बात की जाए मुकाबले की तो पलेकेले में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की थी. मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) ने पावरपले में जमकर रन बटोरे, लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने वापसी की. दुशान हेमंता ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में जोड़ी, ऑस्ट्रेलिया 181 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. फिर पाथुम निसंका ने अपना जलवा दिखाया, उन्होंने 52 गेंदों का सामना कर 100 रन की नाबाद पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे, उनके दम पर श्रीलंका ने 18 ओवर में जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें – T20 World Cup 2026: रोमांचक हुई सुपर-8 की लड़ाई, 5 टीमों ने किया क्वालिफाई, बची 3 सीटों के हैं कितने दावेदार?
T20 World Cup 2026: श्रीलंका की जीत से टीम इंडिया को होगा फायदा? सेमीफाइनल में सीट लगभग पक्की
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









