Sport : जिसने हराया उसी की तारीफ करते दिखे ऋतुराज गायकवाड़, बोले- 'श्रेय उन्हें जाता है…' #INA

Ruturaj Gaikwad Statement After Fourth Loss in IPL 2026: आईपीएल 2026 का अब तक का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है. CSK को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में SRH की चौथी हार रही. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आए. आइए जानते हैं कि सीएसके के कप्तान ने क्या-क्या कहा…

ऋतुराज गायकवाड़ ने SRH को दिया श्रेय

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 184 रन ही बना पाई. जबकि मैच में एक समय ऐसा आ गया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर मैच झुकने लगा था. मगर, CSK दबाव बना नहीं पाई और मैच गंवा बैठी.

एक समय पर, आवश्यक रन रेट घटकर 8 रह गया था और आपके पास लगभग 6 विकेट शेष थे. इसपर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हां, जैसा कि आपने सही कहा, 10 ओवरों में लगभग 80 रनों की जरूरत थी और वहां से मुझे लगता है कि यह कुछ साझेदारियां बनाने और वहां हमें ये तय करना चाहिए था कि विपक्षी टीम खेल में न रहे और दबाव में भी रहे. लेकिन मुझे लगता है कि उसके बाद के कुछ ओवरों ने वास्तव में गति बदल दी.”

गायकवाड़ ने आगे कहा, “हमने 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले 2 ओवरों में केवल 4 रन बनाए. इसलिए मुझे लगता है कि इससे उन्हें वास्तव में मदद मिली, और जाहिर है, हम जानते थे कि एक बार जब हम डेथ ओवरों में आते-आते, 12 या 13 रन प्रति ओवर के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए उन्हें श्रेय जाता है, उन्होंने आखिरी ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की.”

अपने गेंदबाजों की ऋतुराज गायकवाड़ ने की सराहना

चेन्नई सुप किंग्स ने शुरुआती 3 मैचों में लगातार हार का सामना किया था, लेकिन फिर उन्होंने वापसी की और बैक टू बैक 2 मैच जीते. मगर, सीएसके की गाड़ी फिर ट्रैक से उतरती दिखी और हैदराबाद के हाथों हार का सामना किया.

पिछले कुछ मैचों में क्या कारगर रहा है? इस सवाल पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि लगातार तीन मैचों से गेंदबाजी इकाई बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आज भी, पावरप्ले के बाद सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया. पावरप्ले में भी, मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने गेंदबाजों का डटकर सामना किया.”

“हमने कोई भी ढीली गेंद नहीं दी, बस बहुत अच्छी क्रिकेट खेली. इसके लिए उन्हें सलाम. लेकिन उसके बाद भी, एक बार जब हमें वह लय मिल गई, तो मुझे लगता है कि हमने उसका भरपूर फायदा उठाया और सभी ने अपना योगदान दिया… जेमी (ओवरटन), गुरजपनीत (सिंह), नूर (अहमद) और अंत में अंशुल (कंबोज) ने भी. मुझे लगता है कि सभी ने अच्छा काम किया.”

अंशुल कंबोज की जमकर की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भले ही अब तक IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा है. मगर, टीम के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने काफी प्रभावित किया है. हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही पर्पल कैप अपने सिर पर सजा ली है. 

अंशुल कंबोज की तारीफ करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “वह अपनी गेंदबाजी, खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि आपको बहुत कम ही ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो वास्तव में स्पष्ट और कप्तान से कहो, ठीक है, मैं संभाल लूंगा, मुझे पता है क्या करना है. ये मेरी योजनाएं हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उसे अपनी टीम में पाकर मैं बहुत खुश हूं. जैसा कि आपने कहा, वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वह दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे

जिसने हराया उसी की तारीफ करते दिखे ऋतुराज गायकवाड़, बोले- 'श्रेय उन्हें जाता है…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close