Sport : प्रसिद्ध कृष्णा से CSK के किस गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप, जानिए किन 10 गेंदबाजों ने IPL 2026 में लिए सबसे ज्यादा विकेट #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 का पर्पल कैप अब प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों से छीन गया है. सनराइजर हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में CSK के स्टार गेंदबाज ने पर्पल कैप अपने नाम कर ली है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पर्पल कैप अपने नाम किया. अब आप सभी जानने के लिए उत्सुक होंगे कि किस गेंदबाज के सिर पर पर्पल कैप सजा हुआ है. तो आइए इस बारे में जानते हैं. 

किसने छीनी प्रसिद्ध कृष्णा से पर्पल कैप

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़कर पर्पल कैप अपने नाम कर लिया है. अब कंबोज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. क्योंकि पर्पल कैप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अंशुल कंबोज बन चुके हैं. उन्होंने 6 मैचो में कुल 13 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/22 रहा है. उनके बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा हैं. उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार है. उन्होंने 6 मैच में 10 विकेट लिए हैं.

IPL 2026 के पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट

खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इकॉनमी 4 विकेट
अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 6* 13 3/22 9.73 0
प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटन्स 5 11 4/28 9.20 1
भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 10 3/26 8.33 0
प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 5 9 3/32 9.11 0
रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स 5 9 4/41 9.31 1
क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 8 2/30 8.57 0
जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स 5* 8 4/18 9.53 1
लुंगी नगिडी दिल्ली कैपिटल्स 5 7 3/27 8.38 0
जोफा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 5 7 2/19 8.47 0
ईशान मलिंगा सनराइजर्स हैदराबाद 6* 7 2/11 9.82 0

ये भी पढ़ें : RCB के खिलाफ केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दूसरी बार किया ये खास कारनामा

ये भी पढ़ें : 38 साल के उस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, जो भारत को दे चुका है कभी न भूलने वाला जख्म

प्रसिद्ध कृष्णा से CSK के किस गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप, जानिए किन 10 गेंदबाजों ने IPL 2026 में लिए सबसे ज्यादा विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close