Sport : ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप पर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कब्जा कर लिया है. विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और ऑरेंज कैप एक बार फिर से अपने सिर पर सजा ली है. उन्होंने इसके साथ ही अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है.
विराट कोहली के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज
विराट ने इस मुकाबले में 206 रनों के लभ्य का पीछा करते हुए 44 बॉल में 81 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों लगाए. विराट का स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा था. इस 81 रनों पारी के साथ ही विराट ने फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. इस पारी की बदौलत आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हरा दिया.
You can put your faith in him when its a run chase 🙌
Virat Kohli reaches another #TATAIPL fifty 👏
Updates ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#KhelBindaas | #RCBvGT pic.twitter.com/zJlUA70Udp
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली ने किया बदलाव
इस पारी की बदौलत विराट ने ऑरेंज कैप की टॉप 5 लिस्ट में पूरी तरह से फेरबदल कर डाला है. विराट कोहली के नंबर 1 पर पहुंचते ही. अब अभिषेक शर्मा नंबर 2, हेनरिक क्लासेन नंबर 3, शुभमन गिल नंबर 4 और संजू सैमसन नंबर 5 पर पहुंच चुके हैं. इस मैच में शुभमन गिल ने भी 24 बॉल में 32 रनों की पारी खेली.
ऑरेंज कैप लिस्ट के टॉप 3 खिलाड़ी
अब विराट कोहली आईपीएल 2026 में 7 मैचों की 7 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 228 रन बना चुके हैं. उनके पीछे अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 226 रन बनाकर मौजूद हैं. अभिषेक कोहली से सिर्फ 2 रन पीछे हैं. तीसरे स्थान पर क्लासेन 320 रनों से साथ हैं. जो कोहली से 8 रन पीछे हैं.
BOW DOWN TO THE CHASE MASTER. 🙇♂️ pic.twitter.com/3EdQUrOVC1
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 24, 2026
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप -5 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | टीम | मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक | शून्य | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | RCB | 7 | 7 | 328 | 81 | 0 | 3 | 0 | 36 | 12 |
| अभिषेक शर्मा | SRH | 7 | 7 | 323 | 135* | 1 | 2 | 2 | 25 | 27 |
| हेनरिक क्लासेन | SRH | 7 | 7 | 320 | 62 | 0 | 3 | 0 | 22 | 13 |
| शुभमन गिल | GT | 6 | 6 | 297 | 86 | 0 | 3 | 0 | 29 | 11 |
| संजू सैमसन | CSK | 7 | 7 | 293 | 115* | 2 | 0 | 0 | 31 | 15 |
ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने इतिहास रच बनाया महारिकॉर्ड, क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद किया ये कमाल
ये भी पढ़ें : साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, तूफानी शतक ठोक तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और जोस बटलर को छोड़ा पीछे
ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









