Sport : विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज #INA

Virat Kohli : आरसीबी (RCB) के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा कुछ कर दिया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है. उन्होंने ये मुकाम आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में हासिल किया, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुई. इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मैच में विराट अपना 11वां रन पूरा करते ही इस मुकाम तक पहुंच गए. इस मैच से पहले उनके नाम 8989 रन पर थे. उन्होंने जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाए आईपीएल में अपने 9000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में नौ हजार का आंकड़ा छूने वाले विराट पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. 

विराट ने खेली 23 रनों की नाबाद पारी

इस मैच में विराट कोहली ने 15 बॉल का सामना करते हुए 23 रनों की नाबाद पारी खेली. विराट ने अपनी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के भी लगाए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.33 का रहा था. विराट के बल्ले से ही इस मैच का विनिंग शॉट निकला. उन्होंने अपने टीम को धमाकेदार अंदाज में जीत दिला दी. 

कैसा रहा इस मैच का हाल

इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनों पर ऑलआउट हो गई. उसके बाद आरसीबी ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में 4 विकेट चटकाने के लिए जोस हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया.

ये भी पढ़ें : RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रौंदा, हेजलवुड- भुवनेश्वर के बाद पडिक्कल ने मचाई तबाही, विराट ने बनाया महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ये मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close