Sport : विराट कोहली के पास है आज इतिहास रचने का मौका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा कारनामा #INA

Virat Kohli Record: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, जब 2 बड़ी टीमें भिड़ेंगी. एक ओर होंगे विराट कोहली, तो दूसरी ओर होंगे रोहित शर्मा. इस मुकाबले में रन मशीन विराट कोहली के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है. मगर, इस कारनामें को करने के लिए विराट को 78 रन बनाने होंगे. यदि वह ऐसा करने में कामयाह होते हैं, तो वह आईपीएल में इतिहास रच सकते हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा है विराट का रिकॉर्ड?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 34 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में उन्होंने 31.79 के औसत और 128.77 की स्ट्राइक रेट से 922 रन बनाए हैं. विराट ने मुंबई के खिलाफ 6 अर्धशतक लगाए हैं और वह 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं. विराट ने मुंबई के खिलाफ 78 चौके लगाए हैं, वहीं 34 छक्के लगाए हैं.

विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174, पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159, कोलकाता नाइट राइडर्स के किलाफ 1021 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1130 रन बनाए हैं.

Virat Kohli के पास है बड़ा मौका

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मैच आज शाम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में यदि विराट 78 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लेंगे. इतना ही नहीं, ये पांचवीं टीम होगी, जिसके खिलाफ विराट 1000 रनों का आंकड़ा पार करेंगे. ऐसे में वह आईपीएल में 5 टीमों के खिलाफ एक हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले व एकमात्र क्रिकेटर बन जाएंगे.

IPL में ऐसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने आईपीएल में कुल 270 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 133.36 की स्ट्राइक रेट और 39.77 के औसत से 8790 रन बनाए हैं. इस दौरान विाट ने 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं. विराट के बल्ले से 785 चौके और 297 छक्के लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने किया ऐसा पोस्ट, आते ही हो गया वायरल, दिल खोलकर लुटाया है प्यार

विराट कोहली के पास है आज इतिहास रचने का मौका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा कारनामा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close