Sport : ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' करने पर रियान पराग को क्या सजा मिलेगी? जानिए कितना सख्त है BCCI का नियम #INA

Riyan Parag Vaping Dressing Room: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर 6 विकेट से जीत दर्ज की. मगर, इस जीत के बाद रियान पराग का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके चलते अब RR के कप्तान को सजा भुगतनी पड़ सकती है. रियान को PBKS VS RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘VAPE’ करते देखा गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया है और सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. आइए आपको बताते हैं कि ड्रेसिंग रूम में ‘VAPE’ को लेकर BCCI के क्या नियम हैं और रियान पराग को अब क्या सजा मिल सकती है?
रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में ‘VAPE’ करते वीडियो वायरल
IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के दौरान जब राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान टीम के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे और वह ‘VAPE’ कर रहे थे. रियान पराग के वेपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स रियान को सजा देने की बात कर रहे हैं.
Riyan Parag smoking Vape in dressing room 🤯. pic.twitter.com/sOZp5MHynE
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 28, 2026
‘VAPE’ है भारत में बैन
आईपीएल में वेपिंग करना वाकई एक बड़ा अपराध है, जिसके लिए रियान पराग को सजा मिलना तो लगभग तय ही है. दरअसल, भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से गैरकानूनी है. भारत सरकार के 2019 के कानून (PECA) के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग पर सख्त रोक है. चूंकि इनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, इसलिए स्टेडियम के अंदर ऐसा करना एक गंभीर मामला माना जा सकता है.
Riyan Parag smoking Vape in dressing room 🤯. pic.twitter.com/sOZp5MHynE
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 28, 2026
क्या है BCCI का नियम
अब सवाल उठता है कि रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के लिए क्या सजा मिल सकती है? IPL के कोड ऑफ कंडक्ट में ‘vaping’ शब्द का सीधा जिक्र तो नहीं है, मगर प्रतिबंधिंत पदार्थ के इस्तेमाल को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत इन नियमों को तोड़ना खेल की छवि खराब करने जैसा माना जाता है.
इस अपराध के लिए मैच रेफरी खिलाड़ी को फटकार लगा सकते हैं, उनकी मैच फीस काट सकते हैं या उन पर बैन भी लगा सकते हैं. इतना ही नहीं स्टेडियम के सुरक्षा नियमों के अनुसार आईपीएल के सभी वेन्यू ‘नो-स्मोकिंग’ जोन होते हैं.
मैदान में आने से पहले प्लेयर्स और अधिकारियों की गेट पर चेकिंग की जाती है और उन्हें लाइटर, माचिस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती. ऐसे में वेप को स्टेडियम में लाना और ड्रेसिंग रूम में उसका इस्तेमाल करना कानूनन अपराध भी है. अब देखने वाली बात होगी कि रियान पराग पर कब और क्या एक्शन लिया जाता है.
ये भी पढ़ें: न वैभव न यशस्वी, 27 साल का ये बल्लेबाज रहा राजस्थान रॉयल्स की जीत का असली हीरो, खेली आतिशी पारी
ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' करने पर रियान पराग को क्या सजा मिलेगी? जानिए कितना सख्त है BCCI का नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









