Sport : IPL 2026: राजस्थान और लखनऊ की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानें किस टीम को हुआ नुकसान और फायदा? #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अब तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं. रविवार को आईपीएल 2026 में डबल हेडर था, जहां पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स और दूसरे मैच में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर हुई. आईपीएल के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत नसीब हुई. इसके साथ ही पंजाब में लगातार अपनी पांचवी जीत दर्ज की. इसके साथ आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गई है. अंक तालिका में क्या बदलाव हुए हैं, आइए जानते हैं.
IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव
आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बना पाई. इसके बाद केकेआर ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का जीत का खाता खुल गया और उसे इस सीजन की अपनी पहली जीत नसीब हुई. इस जीत के साथ ही केकेआर को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. अब केकेआर एक स्थान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर आ गई है. उसके 7 मैचो में 1 जीत और 5 हार के साथ 3 अंक हैं. उसका एक मैच बारिश में भी धूल गया था.
Punjab Kings remain untouched at the top of the table 🫡
Who is going . dethrone them? 🤔#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/UVAWw7VeFl
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में इस जीत का कोलकाता नाइट राइडर्स को फायदा हुआ तो वहीं मुंबई इंडियंस को इस जीत का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. अब मुंबई इंडियसं की टीम अंक तालिका में सबसे निचीले यानी के 10वें स्थान पर पहुंच गई है. इस स्थान पर पहले केकेआर की टीम थी. अब इस पर एमआई पहुंच चुकी है. मुंबई इंडियंस के 5 मैचों में 1 जीत और 4 हार के साथ 2 अंक हैं. उनका नेट रन रेट -1.67 हैं.
टॉप 3 पर इन टीमों का कब्जा
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप 3 पर पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का कब्जा है. पंजाब के 6 मैचों में 5 जीत के साथ के साथ 11 अंक हो चुके हैं. उनका नेट रन रेट 1.420 है. पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है.
𝙋𝙇𝘼𝙔. 𝘿𝙊𝙈𝙄𝙉𝘼𝙏𝙀. 𝙒𝙄𝙉. 𝙍𝙀𝙋𝙀𝘼𝙏. 🔄
A brilliant 5️⃣4️⃣-run victory as #PBKS keep their perfect record intact ❤️
MATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/agQBpLAaGa#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG pic.twitter.com/qHN5AKYfDh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
वहीं दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट 1.171 का है. वहीं तीसरे स्थान पर 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. उनका नेट रन रेट 0.599 है.
📸
2️⃣ explosive left-handers, 1️⃣ beautiful frame 🩷💜#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR pic.twitter.com/IJXdqjmypD
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 प्वांइट्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है. वहीं पांचवें स्थान पर 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स मौजूद हैं. गुजरात टाइटंस 6 अंकों के साथ छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ सातवें और लखनई सुपर जायंट्स 4 अकों के साथ आठवें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें : देखा काले जादू का कमाल! पलक झपकते ही उड़ीं CSK के बल्लेबाज की गिल्लियां, हैदराबाद के काम आया टोटका
IPL 2026: राजस्थान और लखनऊ की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानें किस टीम को हुआ नुकसान और फायदा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









