Sport : RR VS LSG मैच में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11 #INA

RR VS LSG Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर राजस्थान की टीम होगी, जो इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक कदम बढ़ाना चाहेगी. तो दूसरी ओर होगी ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स, जो जीत के साथ अपने इस सीजन का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच से जुड़ी अपडेट्स पर नजर डालते हैं…
RR VS LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल के 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 मैच राजस्थान ने जीते हैं, जबकि 2 मैचों में लखनऊ ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 199 का रहा है और लोएस्ट स्कोर 119 का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी हद तक राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
RR VS LSG: पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज हाईवोल्टेज मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए एक संतुलित विकेट मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, जबकि खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स मैच में प्रभावी होते हैं. यहां की लंबी बाउंड्रीज के कारण स्पिनर्स मध्य के ओवरों में विकेट चटकाने में सफल रहते हैं.
RR VS LSG: वेदर रिपोर्ट
जयपुर से क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. असल में, मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को 20-20 ओवर का एक धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है. मंगलवार को जयपुर का तापमान 42 से 30 डिग्री तक रहने की संभावना है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 15% रहने की संभावना है.
RR VS LSG: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
RR VS LSG के बीच यह मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
RR VS LSG: पॉसिबल प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
RR VS LSG: दोनों टीमों के स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन। युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीनना हुआ मुश्किल, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
RR VS LSG मैच में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









