Sport : PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने ठोके तूफानी अर्धशतक #INA

PBKS vs RR : आईपीएल 2026 के 40वें मैच पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हार दिया है. ये पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया. इस मैच में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
यशस्वी और सूर्यवंशी ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए पहले वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाया. यशस्वी ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. टीम के कप्तान रियान पराग 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
The quicker they come, quicker they go off his bat! 👊💥
🎥 Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today 👏
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
डोनोवन फरेरा ने खेली तूफानी पारी
इसके बाद डोनोवन फरेरा ने जीत का जिम्मा अपने कंधों पर लिया और तूफानी अंदाज में अर्धशतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी. डोनोवन फरेरा ने 26 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 200.00 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उनका साथ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर क्रीज पर आए शुभम दुबे ने दिया, जिन्होंने 12 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 31 रनों का योगदान दिया. पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए.
On the charge! 💪
Shubham Dubey and Donovan Ferreira with a couple of massive hits . power #RR 🩷
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/002RZOJokX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
प्रभसिमरन और स्टोइनिस ने लगाए अर्धशतक
इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस अर्धशतकीय पारियां खेलीं. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 44 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें यश राज पुंजा ने आउट किया. स्टोइनिस ने 22 बॉल में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों के साथ 62 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 और जोफ्रा आर्चर व नांद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने ठोके तूफानी अर्धशतक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









