Sport : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या दिल्ली कैपिटल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी #INA

RCB VS DC Head . Head: शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोपहर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं. ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. एक ओर होगी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद आरसीबी, तो उनके सामने होगी पांचवें पायदान पर मौजूद डीसी. तो आइए RCB VS DC मैच में जान लेते हैं कि दोनों में से किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में डीसी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच 215 रनों का हाईएस्ट स्कोर और लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है.

इस सीजन कैसा रहा है प्रदर्शन

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरु ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच हारा है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. डीसी ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और मैचों में हार का सामना किया है. नतीजन टीम के पास 4 अंक हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी

ये भी पढ़ें: ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या दिल्ली कैपिटल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close