Sports- जय मीणा का पीएम मोदी से वादा: कहा- 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में सॉफ्ट टेनिस शामिल हुआ तो पांचों स्वर्ण पदक जीतेंगे -#INA

भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने एशियन गेम्स में पुरुष एकल स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर देश को इस खेल में पहला एशियाई खेल पदक दिलाया। 28 वर्षीय मीणा ने सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हारने के बावजूद कांस्य पदक पक्का किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्होंने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बड़ा बयान दिया। मीणा ने कहा कि अगर सॉफ्ट टेनिस को इन खेलों में शामिल किया जाता है तो भारतीय टीम पांचों स्वर्ण पदक जीत सकती है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button