Technology, ChatGPT: चैटजीपीटी बना सबसे पसंदीदा AI एप, छुआ 100 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा; क्या है Claude का हाल? — INA

ChatGPT MAU Record: बाजार विश्लेषण फर्म सेंसर टावर के अनुसार, चैटजीपीटी यह उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे तेज एप बन गया है। लेकिन यह ऐसे समय में आया है, जब ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है।

Table of Contents

सिर्फ तीन साल में 1 अरब यूजर्स

सेंसर टावर (Sensor Tower) के अनुमान के मुताबिक, चैटजीपीटी ने मई में 1 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स के आंकड़े को छू लिया है। इसी के साथ ही चैटजीपीटी ने गूगल मैप्स, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय एप्स के बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। हालांकि बाजार में ओपनएआई और एंथ्रोपिक की प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। दोनों ही कंपनियां एआई क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।

क्लाउड के कितने सक्रिय उपयोगकर्ता मौजूद?


  • सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की दूसरी तिमाही तक एन्थ्रोपिक के क्लाउड एप के पास दुनिया भर में 5.6 करोड़ (56 मिलियन) मंथली एक्टिव यूजर्स हो चुके थे। हालांकि यूजर्स की कुल संख्या के मामले में क्लाउड अभी चैटजीपीटी से काफी पीछे है, लेकिन इसकी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रतिद्वंदियों में चिंता बनी हुई है।

  • जहां एक ओर चैटजीपीटी साल-दर-साल 62% की स्थिर रफ्तार से बढ़ रहा है, वहीं क्लाउड एप ने साल-दर-साल 640% की ग्रोथ दर्ज कर ली है। नए यूजर्स को जोड़ने की यह गजब की स्पीड साफ बताती है कि क्लाउड एप बहुत कम समय में एआई बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए कितनी तेजी से . बढ़ रहा है।

क्या अब शेयर बाजार (IPO) में आमने-सामने होंगे दोनों?


  • इन दोनों टेक कंपनियों के बीच की जंग सिर्फ यूजर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब यह वॉल स्ट्रीट (शेयर बाजार) तक भी पहुंच रही है। बीते सोमवार को एन्थ्रोपिक ने अमेरिकी बाजार में गोपनीय रूप से अपने IPO (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) के लिए दस्तावेज फाइलिंग कर दिए हैं।

  • दूसरी ओर, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई मार्केट की लीडर ओपनएआई (OpenAI) भी पीछे नहीं है और वह भी आने वाले हफ्तों में अपना IPO फाइल करने की पूरी तैयारी कर रही है। साफ है कि आने वाले दिनों में इन दोनों कंपनियों के बीच की यह कमर्शियल जंग टेक इंडस्ट्री को एक नया रूप देने वाली है।

Source link

Back to top button