घर खरीदने की औसत उम्र 38 से 34 साल हुई:74% खरीदार 35 साल से कम उम्र वाले; Gen-Z नौकरी लगते ही घर लेना चाहते हैं- INA NEWS

पहले आम भारतीय परिवार ‘पैसा जमा करो, फिर घर खरीदो’ का नियम मानते थे। अब ट्रेंड शुरू हुआ है कि नौकरी लगते ही घर खरीद लो। देश में ​बिकने वाले 74% घर 35 साल से कम उम्र वाले खरीद रहे हैं। इनमें 32% खरीदार 25 साल से छोटे हैं। घर खरीदने वालों की औसत उम्र 6 साल में 38 से घटकर 34 साल हो गई है। ये बातें होम लोन एग्रीगेशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म बे​​​सिक होम लोन के सर्वे ‘घर का सपना कैसे पूरा करता है भारत’ में सामने आईं। सर्वे के मुताबिक, हाई इंकम वर्ग वाले अपने घर के लिए सालाना कमाई का 50% तक ईएमआई देने को तैयार है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज प्रोसेसिंग नई उम्र के खरीदारों को आकर्षित कर रही है। हालांकि, ये उसी वित्तीय संस्था से लोन लेने पर जोर देते हैं, जो कम से कम 50 साल पुरानी और विश्वसनीय हो। सर्वे अलग-अलग उम्र के 23 हजार लोगों पर ​किया गया। इनमें से 31% की सालाना आय 50 लाख से ज्यादा थी। इनके अलावा, 5 लाख तक वाले 29%, 5 से 10 लाख के 20%, 11 से 20 लाख के 7%, 21 से 35 लाख के 4% और 36 से 40 लाख तक आमदनी वाले 9% लोग शामिल थे। इनमें 91% पुरुष और 9% महिलाएं थीं। महिलाओं की घर खरीदने में ​हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने 2024 में शीर्ष शहरों में 1.29 लाख आवासीय लेनदेन किए। यह उन शहरों में हुए कुल डील का 14% था। होम लोन में ब्याज दर, प्रोसेसिंग और भरोसा अहम घर खरीदने में Gen-Z कम मानते हैं दोस्तों की सलाह कम आय वाले आमदनी की 25% ईएमआई को तैयार 5 लाख तक आय वाले आमदनी का 25% ​हिस्सा ईएमआई में देने को तैयार हैं। 11 से 40 लाख तक आय वाले 40% ​​ईएमआई को तैयार थे। इससे ऊपर वाले 50% हिस्से से ईएमआई भरकर घर खरीदना चाहते हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें… थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं जनवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। ये 10 महीनों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2025 को ये 2.05% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News