फ़िल्मी – राखी सावंत को मारने के लिए शख्स ने निकाल ली थी बंदूक, बताया आदमियों के लिए प्राइवेट शोज में करती थीं डांस – #INA

राखी सावंत ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपने पुराने वक्त को याद किया। उन्होंने बताया कैसे वो पैसे कमाने के लिए प्राइवेट शोज में डांस किया करती थीं।एक बार ऐसे ही किसी शो के दौरान उन्होंने एक आदमी के सिर पर बोतल फोड़ दी थी।
फिल्म इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के नाम से फेमस हुईं राखी सावंत ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने उन दिनों को याद किया जब उनके पास काम नहीं था और वो गरीबी में जीवन काट रही थीं। राखी ने बताया कि पैसे कमाने के लिए उन्होंने आदमियों के लिए प्राइवेट शोज किए। ऐसे ही एक शो के दौरान एक शख्स ने राखी सावंत का हाथ पकड़ लिया था और राखी ने उस शख्स के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी थी। राखी बताती हैं कि उस शख्स ने राखी को मारने के लिए बंदूक निकाल ली थी।
- राखी सावंत ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपने पुराने वक्त को याद किया। उन्होंने बताया कैसे वो पैसे कमाने के लिए प्राइवेट शोज में डांस किया करती थीं।एक बार ऐसे ही किसी शो के दौरान उन्होंने एक आदमी के सिर पर बोतल फोड़ दी थी।
- किराया भरने के लिए राखी सावंत की मां ने बेच दिए थे अपने गहने
- प्राइवेट शोज में जाती थीं राखी सावंत
- राखी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आदमी के सिर पर फोड़ दी थी कांच की बोतल
- राखी को मारने के लिए शख्स ने निकाल ली थी बंदूक
किराया भरने के लिए राखी सावंत की मां ने बेच दिए थे अपने गहने
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में राखी सावंत ने याद किया कि कैसे वो इंडस्ट्री में काम करने के लिए घर से भागकर आ गई थीं। उन्होंने बताया कि मुंबई में रहने के लिए उनकी मां ने अपने गहने बेच दिए थे। इसके बाद वो और उनकी बहन एक छोटा सा कमरा लेकर किराए पर रहने लगीं। उस दौरान राखी की मुलाकात कुछ लड़कियों से हुई जो प्राइवेट शोज में परफॉर्म करती थीं। राखी उनके साथ उन शोज में जाने लगीं।
प्राइवेट शोज में जाती थीं राखी सावंत
उन शोज के बारे में बताते हुए राखी सावंत ने कहा कि वो ऐसे शोज होते थे जहां आदमी लोग बैठकर शराब पीते थे और लड़कियां परफॉर्म करती थीं। आदमी पैसे भी उड़ाते थे। राखी ने कहा कि पहले तो वो बोरी लेकर वो पैसे बटोरती थीं। उनको कभी 1000, कभी 200 रुपये मिल जाते थे। जब वो पैसे कमाने लगीं तब उन्होंने डांस सीखा। इसके बाद राखी खुद भी प्राइवेट शोज में डांस करने लगीं। जब राखी डांस करती थीं तब उनकी बहन पैसा बटोरती थीं।
राखी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦राखी सावंत किस धर्म को फॉलो करती हैं?−
राखी एक हिंदू परिवार में पैदा हुईं, लेकिन वो ईसाई धर्म और इस्लाम को फॉलो करती हैं।
✦राखी सावंत की कितनी बार शादी हुई है?+
✦राखी सावंत को किसने किस किया था?+
आदमी के सिर पर फोड़ दी थी कांच की बोतल
राखी सावंत ने ऐसे ही एक प्राइवेट शोज के बारे में बात करते हुए कहा कि एक दिन वो किसी पानी वाले जहाज पर परफॉर्म कर रही थीं। उस शो के दौरान एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ लिया था। राखी ने कहा कि वो उस वक्त बच्ची थीं, उन्होंने उस शख्स के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी थी।
राखी को मारने के लिए शख्स ने निकाल ली थी बंदूक
राखी ने बताया कि इसके बाद वो शख्स काफी भड़क गया और उसने राखी को मारने के लिए बंदूक निकाल ली। वो शख्स बंदूक लेकर राखी को मारने आ रहा था। तभी एक समीर नाम के लड़के ने राखी को पकड़कर पानी में छलांग लगा धदी। राखी ने कहा कि उन्हें तैरना भी नहीं आता था। वो लड़का राखी को किनारे तक लेकर आ गया। राखी ने बस अपना मुंह ऊपर रखा हुआ था। समीर ही उन्हें किनारे तक लेकर आया।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.