खबर शहर , Agra News: ककरैठा समेत कई खाली जमीनों पर निगम ने लगाए बोर्ड – INA

आगरा। ककरैठा में 6,710 वर्गमीटर जमीन खाली करने के मामले से सबक लेते हुए नगर निगम ने अपनी खाली पड़ी जमीनों पर बोर्ड लगाए हैं। भू-माफिया से बचाने के लिए नगर निगम ने बाबरपुर, ककरैठा, कर्बला, सुल्तानगंज पुलिया समेत जगहों पर स्वामित्व के बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड पर पूरा ब्योरा दिया गया है। निगम अपनी जमीनों को चिह्नित करके चहारदीवारी भी बनवाएगा।

सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर निगम की जमीन खाली पड़ी है। अवैध कब्जे से बचाने के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अब छलेसर मुस्तकिल, दहतोरा, चमरौली और तोरा में बोर्ड लगाए जाएंगे। निगम जमीन से अतिक्रमण हटाने के साथ इसे सुरक्षित करने पर भी जोर दे रहा है।

चिह्नित भूमि पर दोबारा किसी तरह का अतिक्रमण न होने पाए इसलिए संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जमीन पर स्वामित्व का बोर्ड लगाना केवल पहचान बताने की कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति को कब्जे से बचाने की पहली सुरक्षा व्यवस्था है।

——————————–

– नगर निगम की एक-एक इंच जमीन महत्वपूर्ण है। किसी भी कीमत पर कब्जे नहीं होने देंगे। अभी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। अधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे। – संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त


Credit By Amar Ujala

Back to top button