UP News: ग्रेटर नोएडा: एक करोड़ की संपत्ति के लालच में क्या हुई मोनिका की हत्या? चिता से शव उठाकर ले गई पुलिस; 3 महीने पहले ही हुई थी शादी – INA

Monika Nagar murder case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव में मोनिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा हुआ है. महज तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 20 वर्षीय मोनिका अब संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ससुराल पक्ष कथित तौर पर जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार करने पहुंच गया, लेकिन मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना ने लोगों को चर्चित निक्की हत्याकांड की याद दिला दी है.
सेक्टर जू निवासी मोनिका नागर ने 16 फरवरी को घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवार शुरुआत में इस रिश्ते के विरोध में थे, लेकिन बाद में मान गए. दोनों परिवारों की पहले से पहचान थी क्योंकि दोनों के पिता ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाते हैं. हालांकि शादी के तीन महीने बाद ही यह रिश्ता दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया.
मृतका की मां के गंभीर आरोप
मृतका की मां रेनू नागर ने हत्या का आरोप लगाया है. रेनू के मुताबिक, मोनिका के नाम करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उस पर संपत्ति बेचकर पैसे लाने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि मोनिका के इनकार करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी गई.
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को मोनिका और उसके पति अनुज के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद मोनिका अपने कमरे में चली गई. कुछ देर बाद जब दरवाजा खोला गया तो वह मृत अवस्था में मिली. इसके बाद ससुराल पक्ष शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गया. सूचना मिलने पर मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुलाया. जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए.
क्या बोले एसपी?
एसीपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का कुछ हिस्सा जल चुका था, लेकिन उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका की मां ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि 7 मई की दोपहर मोनिका ने फोन कर बताया था कि पति, सास-ससुर और अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके. इस घटना के बाद दादरी और आसपास के इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल है.
लोगों को याद आया निक्की हत्याकांड
मोनिका नागर की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर साल 2025 में कासना गांव में हुए चर्चित निक्की हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं. निक्की केस में भी नवविवाहिता की जलाकर हत्या किए जाने का आरोप उसके पति, सास-ससुर और जेठ पर लगा था. पुलिस जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. अब मोनिका नागर मामले में भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर जिस तरह कथित तौर पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसने लोगों के शक को और गहरा कर दिया है.
घटना के बाद दादरी और आसपास के इलाकों में सनसनी का माहौल है. स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक नवविवाहिता की मौत के तुरंत बाद बिना पर्याप्त सूचना और जांच के अंतिम संस्कार की इतनी जल्दी क्यों की जा रही थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके.
ग्रेटर नोएडा: एक करोड़ की संपत्ति के लालच में क्या हुई मोनिका की हत्या? चिता से शव उठाकर ले गई पुलिस; 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


