UP News: भाई ने नहीं दिए बंटवारे के 18000 रुपये… मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, फिर घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा – INA

Ghazipur News: यूपी के गाजिपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक महज 18 हजार रुपये के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक हंगामा करता रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. घटना कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव की है.
गांव निवासी संतोष गोंड शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के बाहर लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.
घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा
ग्रामीणों की सूचना पर पीआरबी और चीता पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. बाद में कासिमाबाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.
चचेर भाई ने नहीं दिया पैसा, तो टावर पर चढ़ा युवक
पूछताछ में युवक ने बताया कि साल भर पहले पारिवारिक बंटवारे के दौरान उसके हिस्से में तीन कुंतल सरिया देने की बात तय हुई थी. इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये थी. आरोप है कि चचेरे भाई राजनाथ चौहान ने सरिया या उसकी रकम देने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था. कई बार मांगने के बावजूद जब पैसा नहीं मिला तो नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया.
पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर बातचीत कराई. काफी देर तक चली समझाइश के बाद चचेरे भाई राजनाथ चौहान ने 18 हजार रुपये लौटाने पर सहमति जताई. इसके बाद संतोष गोंड टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. करीब दो घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है.
ये भी पढ़ें – फर्जी होम लोन खाता खोला… रायबरेली में PNB के चार अधिकारियों पर FIR
भाई ने नहीं दिए बंटवारे के 18000 रुपये… मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, फिर घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




